योगी ने अखिलेश को किया बर्थडे विश तो यूजर्स मजे लेते हुए किए ये व्यंग्य भरे ट्वीट
लखनऊ, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 1 जुलाई को 48वां जन्मदिन है। अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर लाखों लोगों ने बधाई दी। उनके जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सुबह ही ट्वीट करके शुभकामाना दी। सीएम योगी ने ट्वीटर पर बधाई देते हुए लिखा- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

अखिलेश के चहेते भी योगी को करने लगे ट्रोल
योगी आदित्यनाथ के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं कुछ यूजर्स चुटकी ले रहे हैं तो कुछ मजे लेते हुए व्यंग्य भरे ट्वीट कर रहे हैं। योगी भक्त अखिलेश यादव को सीएम योगी का पक्ष लेते हुए ट्रोल कर रहे हैं वहीं अखिलेश के चहेते सीएम योगी को ट्रोल कर रहे हैं।
दिल पर पत्थर रख कर अखिलेश भैय्या को बधाई देने के लिए धन्यवाद
एक यूजर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मजे लेते हुए लिखा दिल पर पत्थर रख कर अखिलेश भैय्या को बधाई देने के लिए धन्यवाद। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा प्रभु श्रीराम अखिलेश यादव जी को सद्बुद्धि प्रदान करें और वह टोटी चुराना छोड़ दें। वहीं एक यूजर ने लिखा जिस पार्टी के मुखिया ने राम भक्तों पर गोलियों की बौछार करवा दी उस पार्टी के किसी भी शख्स को मैं बधाई नहीं दे सकता।

लेकिन टोटी वापस कर दें अखिलेश यादव जी
एक यूजर ने लिखा कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों के विषय में सवाल करते हुए पूछा योगी सरकार आपने टोटी चोर को आर्शीवाद दिया। ये लोग भगवान श्री राम जी के खिलाफ हैं। टोटी चोर से पूछना इन्होंने कार सेवक पर गोलियां क्यों चलवाई। वहीं एक ने अखिलेश यादव के बर्थडे पर उनका मजाक उड़ाते हुए लिखा भगवान इस महाशय को टोटी चुराने की आदत में सुधार लाने की कृपा करेंगे। एक यूजर ने इस ट्वीट पर लिखा सब कुछ ठीक है लेकिन टोटी वापस कर दे अखिलेश यादव जी।

टेंड कर रहा है हैप्पी बर्थ अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर 1 जुलाई से #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है। सपा कार्यकर्ता जहां पूर्व सीएम को बधाई दे रहे हैं वही यूपी 2022 के चुनाव में अखिलेश को फिर यूपी का सीएम बनाने की कसम खा रहे हैं। बता दें 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। सपा 300 सीटें जीतने का दावा अभी से कर रही है। जिसकी तैयारी में अभी से कार्यकर्ता जुट चुके हैं।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications