Hormuz 24 hour transit: सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? 24 घंटे खुला रहेगा होर्मुज, ईरान के ऐलान दुनिया को मिली राहत
Strait of Hormuz 24 hour transit: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनिया के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान के सरकारी टीवी ने घोषणा की है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब 24 घंटे ट्रांजिट सर्विस उपलब्ध रहेगी। इसका मतलब है कि तेल टैंकर और अन्य कार्गो जहाज दिन-रात बिना रुकावट आवाजाही कर सकेंगे।
यह फैसला ऐसे समय आया है जब वैश्विक बाजार ईरान-अमेरिका तनाव और संभावित युद्ध की आशंकाओं से चिंतित है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से तेल सप्लाई बेहतर होगी और इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों पर दबाव कुछ हद तक कम हो सकता है।

ईरान ने होर्मुज में ट्रैफिक बढ़ाने के लिए उठाया कदम
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए अब चौबीसों घंटे ट्रांजिट सर्विस दी जाएगी। पहले कई जहाजों को समय और सुरक्षा कारणों से इंतजार करना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था के बाद दिन और रात दोनों समय जहाज गुजर सकेंगे। होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इसलिए इस फैसले को वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।
ये भी पढे़ं: India Oman CEPA Agreement: ओमान में बिना टैक्स बिकेगा भारतीय सामान, होर्मुज संकट के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक
ट्रंप ने कहा- ईरान ने बातचीत में बहुत समय लिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की ज्यादा चिंता नहीं है कि ईरान बातचीत जारी रखता है या नहीं। ट्रंप का आरोप है कि ईरान लंबे समय से बातचीत को खींच रहा है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। ट्रंप के बयान से यह संकेत मिला है कि दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी कम होने के बजाय बना हुआ है।
युद्ध के असर से भारत में महंगा हुआ ईंधन
अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारत के ईंधन बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमत 7.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7.53 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है। केंद्र सरकार ने मई महीने में चार अलग-अलग मौकों पर कीमतों में बढ़ोतरी की। इसके बाद नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया। बढ़ती अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
ये भी पढे़ं: Hormuz Crisis: ओमान का सरेंडर! ट्रंप के डर से रद्द हुआ टोल टैक्स का प्लान, दुनिया ने ली राहत
एलपीजी सिलेंडर भी हुआ महंगा, कारोबारियों पर दबाव
तेल के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। नई दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपए तक पहुंच गई है। सिर्फ 1 जून को ही इसमें 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई। पिछले पांच महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1,400 रुपए से ज्यादा महंगा हो चुका है। इसका सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है, जिनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट लगातार बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications