Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ISIS की सेक्स स्लेव रही 18 साल की लड़की की कहानी, भागने की कोशिश में गंवा चुकी दोनों टांगें

मीत को इराक के अपने गांव काचो से 2014 में आईएसआईएस के लड़ाकों ने बंधक बना लिया था। इसके बाद उसे कई बार बेचा गया और सेक्स दासी की तरह से रखा गया।

नई दिल्ली। मीत एजी की उम्र करीब 18 साल की है लेकिन जिंदगी के कड़वे तजुर्बों ने उसको गंभीर बना दिया है। एजी को आईएसआईएस ने काफी समय तक सेक्स दासी बना कर रखा और उसका रेप किया। कई दूसरी यजीदी महिलाओं की तरह एजी के साथ आईएसआईएस के लड़ाकों ने ज्यादतियां कीं लेकिन उसकी कहानी बेहद मार्मिक है। एजी की दोनों टांगे मृत हालत में हैं, आईएसआईएस के चंगुल से भागने की कोशिश में उसकी टांगे गई।

हफिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मीत एजी को इराक के अपने गांव काचो से 2014 में आईएसआईएस के लड़ाकों ने बंधक बना लिया था। इसके बाद उसे कई बार बेचा गया और सेक्स दासी की तरह से इस्तेमाल किया गया। उसने बताया 'हमारे गांव पर जब आईएसआईएस का कब्जा हो गया तो हमें कैदियों की तरह रखा गया। लड़कियों के साथ रेप किया गया, मेरे और मेरी बहन के साथ एक ही आदमी ने रेप किया।

एक हॉल में रखा जाता है यजीदी औरतों को
एजी ने बताया कि मोसुल में एक बड़े हॉल में मुझे और मेरी बहन को दूसरी यजीदी औरतों के साथ रखा गया था। आईएसआईएस के लड़ाके आकर हमारी बोली लगाते और खरीद कर ले जाते। कुछ दिन रखकर वो किसी और को हमें बेच देते। एजी ने बताया कि पहले जिसने उसे खरीदा वो बहुत बुरा नहीं था लेकिन जिस आदमी ने उसे दोबारा खरीदा उसने बहुत जुल्म किए और उसके साथ रहना मुश्किल था। वो जानवरों की तरह से मुझे पीटता था, ना खाना देता था ना पानी। ऐसे में मैंने अपनी कलाई काटकर जान देने की भी कोशिश की।

करीब एक साल तक आईएसआईएस के चंगुल में रहने के बाद एजी ने किसी तरह से अपने संबंधियों तक अपनी बात पहुंचाई। जिन्होंने एक बिचौलिए को 7500 अमेरिकी डॉलर देकर एजी को बचाने की गुहार लगाई। इस व्यक्ति ने एजी के साथ दो और लड़कियों के भागने का इंतजाम किया। एजी इन लड़कियों के साथ एक खान में कूदी लेकिन इसमें उसकी दोनों टांगे और एक आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई। आखिरकार 15 अप्रैल 2016 को वो भागने में कामयाब हो गई।
पढ़ें- फेयरवेल स्‍पीच में ISIS मुखिया बगदादी ने फिर किया 72 हूरों का वादा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+