फेयरवेल स्पीच में ISIS मुखिया बगदादी ने फिर किया 72 हूरों का वादा
इराक में आईएसआईएस कमांडर अबु बकर अल बगदादी ने अपने आतंकियों को दी फेयरवेल स्पीच। आतंकियों को दिया 72 हूरों से मिलवाने का वादा। इराकी आर्मी ने कई हिस्सों पर कर लिया है कब्जा।
बगदादी। आईएसआईएस के कमांडर अबु बकर-अल-बगदादी को अब शायद अपना अंत नजदीक दिखने लगा है। बगदादी ने अपने लड़ाकों के बीच फेयरवेल स्पीच दी है। यह स्पीच ऐसे समय आई है जब इराक की सेना ने इराक के कई हिस्सों पर अपना कब्जा कर लिया है।

लड़ाकों को दिए दो विकल्प
हाल ही में इराकी सेना ने आखिरी सीमा मोसुल पर भी पकड़ मजबूत कर ली है। बगदादी ने मोसुल में मौजूद आईएसआईएस के ऑफिस को बंद करने का ऐलान कर दिया है। उसने गैर-अरब देशों के लड़ाकों को दो विकल्प दिए हैं और उन्हें जन्नत में 72 हूरों से मिलवाने का वादा किया है। बगदादी ने कहा है कि गैर-अरब देशों के लड़ाकों को या तो अपने घर वापस लौट जाना चाहिए या फिर खुद को उड़ा लेना चाहिए। इराक की सेना मोसुल में काफी आक्रामक हो गई है और आईएसआईएस के कई लड़ाके यहां से सीरिया भाग गए हैं। सीरिया में अभी आईएसआईएस की पकड़ मजबूत है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फेयरवेल स्पीच से ऐसा नहीं समझना चाहिए कि आईएसआईएस अब पीछे हट रहा है। खतरनाक बात यह है कि बगदादी ने लड़ाकों से उनके घर लौट जाने को कहा है। बगदादी ने पहले भी लड़ाकों को उनके घर वापस जाकर वहां पर लोन वोल्फ अटैक्स को अंजाम देने के लिए कहा है।
देश लौटकर लोगों को निशाना बनाएंगे आतंकी
दुनिया भर में कई इंटलीजेंस एजेंसियों की ओर से इस बात की ओर ध्यान दिलाया जा चुका है कि इराक या फिर सीरिया में आईएसआईएस का पतन दुनिया के दूसरे हिस्सों में आतंकी हमलों को बढ़ावा दे सकता है। पिछले काफी समय से दुनिया में 'आईएसआईएस के नाम पर' यह विचारधारा काफी तेजी से काम कर रही है। आईएसआईएस यह बात बेहतरी से जानता है कि इराक या फिर सीरिया में यह अतंराष्ट्रीय फौजों का सामना नहीं कर सकता है। पिछले कुछ वर्षों में कई लड़ाकों को उनके घर चले जाने को कहा है और यहां पर लोगों को निशाना बनाने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications