एडल्ट स्टार डेनियल ने किए नए खुलासे, कहा- मिली थी धमकी
Recommended Video

वॉशिंगटनः पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल हाल ही के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं। इसकी मुख्य वजह उनके द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए आरोप। रविवार को एक इंटरव्यू में स्टॉर्मी ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साल 2006 में यौन शौषण के लिए उन्हें चुप रहने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लास वेगास में एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा था कि ट्रम्प के साथ उसके कथित रिश्ते के बारे में चुप रहना चाहिए।

स्टॉर्मी ने कहा है कि धमकी देने वाला शख्स जानता था कि मैं सच बोल रही हूं। इंटरव्यू में स्टॉर्मी ने कई नए आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक बार कार पार्किंग में एक शख्स ने कहा था कि ट्रंप को अकेला छोड़ दो। उसके वक्त स्टॉर्मी के साथ उसकी बेटी भी थी जिसे देखकर धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि अगर आपको कुछ हुआ तो ये प्यारी बच्ची बहुत दुख महसूस करेगी।
स्टॉर्मी का कहना है कि साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले उसे चुप रहने के लिए 130000 डॉलर दिए गए।
स्टॉर्मी डेनियल ने शनिवार को कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मामले के बाद उन्हें इंटरनेशनल फेम मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें चुप कराने की कई बार कोशिश की गई। स्टॉर्मी का कहना था कि पोर्न इंडस्ट्री में होने के कारण उन्होंने मोटी त्वचा विकसित कर ली है।
इंटरव्यू में बोलते हुए स्टॉर्मी ने कहा कि मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद उन्होंन अपने डेली लाइफ को काफी बदल लिया है। अब वो एक पत्नी, माँ और वयस्क फिल्म निर्देशक के रूप में बदल गई हैं।
डेनियल, जिसका असली नाम स्टेफनी क्लिफर्ड है, ने कहा कि ट्रम्प को राष्ट्रपति चुने जाने से पहले साल 2011 में उन्होंने एक अखबार को इंटरव्यू दिया था लेकिन उसे प्रकाशित नहीं किया गया। साल 2016 में राष्ट्रपति अभियान के अंतिम महीनों के दौरान ये मीडिया में था।
यह भी पढ़ें- एयर इंडिया ने नहीं दी पीएम मोदी की विदेश यात्राओं की जानकारी, बताया ये कारण












Click it and Unblock the Notifications