एयर इंडिया ने नहीं दी पीएम मोदी की विदेश यात्राओं की जानकारी, बताया ये कारण

नई दिल्लीः एयर इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों में चार्टर्ड उड़ानों से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी देने इनकार कर दिया। पीएमओ ने इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। दरअसल, सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत प्रधानमंत्री मोदी से उनके विदेशी दौरों में चार्टर्ड उड़ानों की जानकारी मांगी गई थी।

2 फरवरी 2018 को दायर की गई थी आरटीआई

2 फरवरी 2018 को दायर की गई थी आरटीआई

लोकेश बत्रा नाम के व्यक्ति ने 2 फरवरी 2018 को आरटीआई याचिका दायर करके नवंबर 2016 से प्रधानमंत्री के विदेश दौरों की जानकारी मांगी थी। आरटीआई के तरह पीएम मोदी के चार्टर्ड विमानों का ब्योरा, विमान मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को भेजे गए बिलों की जानकारी तिथिवार मांगी थी।

नहीं दी गई जानकारी, बताया ये कारण

नहीं दी गई जानकारी, बताया ये कारण

केंद्रीय जन सूचना अधिकारी ने जानकारी को देने से इनकार कर दिया, साथ ही इस मामले में पीएमओ और एयर इंडिया के बीच हुए ई-मेल संवाद को भी भेजा। एयर इंडिया के अधिकारी ने 26 दिसंबर 2016 को अधिकारी को भेजे गए ई-मेल में प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि कहा कि प्रधानमंत्री की उड़ान से संबंधित रिकॉर्ड की जानकारी सुरक्षा नियमों के तहत है, यही कारण है कि इसे आरटीआई कानून से छूट हासिल है।

केंद्रीय जन सूचना अधिकारी ने दिया ये जवाब

केंद्रीय जन सूचना अधिकारी ने दिया ये जवाब

इसके लिए अधिकारी ने सूचना अधिकार 2005 के सेक्शन 8(1) का हवाला दिया गया है। आरटीआई दायर करने वाले लोकेश बत्रा का कहना है कि उन्हें केंद्रीय जन सूचना अधिकारी से जवाब मिला है, जिसमें कहा गया हैं कि वो सुरक्षा कारणों की वजह से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते। आरटीआई कानून के सेक्शन 8 (1) (जी) के तहत उस जानकारी से छूट दी गई है जो किसी भी व्यक्ति की ज़िन्दगी या शारीरिक सुरक्षा को खतरे में डाल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+