सब्जी समझकर चूहा खा गया शख्स, चमकती आंखें देखकर उड़े होश, अब उठाया ये कदम

स्पेन में एक शख्स सब्जी की जगह चूहों का सिर खा गया। चमचमाती आंखों को देखकर उसे पता चला कि, उसने गलती से चूहा खा लिया है।

मैड्रिट, जनवरी 03: दुनिया में कई लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं और कुछ लोग नॉनवेज तो खाते हैं, लेकिन हर नॉनवेज वो नहीं खाते हैं। स्पेन में एक शख्स गलती से नॉनवेज में चूहों को चबा गया, वो भी सब्जीसमझकर। लेकिन, जब उसकी नजर चूहों की दो चमकती हुई आंखों पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गये।

सब्जी समझकर खाया चूहा

सब्जी समझकर खाया चूहा

स्पेन के रहने वाले जुआन जोस ने गलती से चूहा को सब्जी समझकर खा लिया। दरअसल, स्पेनिश शख्स ने समझा कि वो आटिचोक खा रहा है, लेकिन जब चूहों की दो चमकदार आंखें उसके सामने आईं तो उसके होश उड़ गये और उसे समझ में आया कि, जिस चीज को चबा रहा है, वो सब्जी नहीं, दरअसल चूहा है और वो मरे हुए चूहे का सिर चबा रहा है, वो भी आलू समझकर। दरअसल, आलू और आटिचोक की सब्जी में मरा हुआ चूहा था और खाते वक्त जुआन जोस को पता नहीं चल पाया कि, असल में वो चूहे को चबा रहा है।

सब्जी में मिला था चूहा

सब्जी में मिला था चूहा

जोस जमी हुई सब्जियां और आलू पकाने के लिए घर लौटा और प्लेट पर परोसते समय एक गहरे रंग का पदार्थ देखा। उसे कुछ अजीब तो लगा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और उसने सोचा भी नहीं कि, वो चीज असल में मरा हुआ चूहा है, लिहाजा उसने सब्जी को गर्म करने के बाद सब्जी का पहला निवाला चम्मच से अपने मुंह में लिया और फिर उसे कुरकुराने लगा। द इंडिपेंडेंट की रिपोप्ट के मुताबिक, जोस ने भोजन के अंदर से दो आँखों को झांकते देखा और कुछ मूंछें देखीं, जिसके बाद वो चौंक गया और फिर उसने अच्छे से सब्जी को देखा और फिर उसे पता चला कि, असल में वो मरा हुआ चूहा खा रहा है।

सुपरमार्केट के खिलाफ शिकायत

सुपरमार्केट के खिलाफ शिकायत

जब जोस ने पुष्टि कर लीस कि, उसने आटिचोक नहीं, बल्कि मरे हुए चूहे का सिर खाया है, तो वो गुस्से से आग बबूला हो गया और फौरन फ्रांसीसी सुपरमार्केट श्रृंखला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां से क्रिसमस पर पैकेट बंद सब्जियां खरीदकर लाया था। वहीं, फ्रांसीसी सुपरमार्केट कंपनी ने कहा कि, "हमने सब्जी बनाने वाली कंपनी से संपर्क किया है और और हम यह सुनिश्चित करने के लिए इस उत्पाद की जांच कर रहे हैं कि वे सभी कितने सही हैं। हम कंपनी के खिलाफ भी जांच करेंगे और फिर ग्राहक को इसकी खबर दे देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+