फ्लाइट में न्यूड फोटो शेयर करने पर भड़का पायलट, बोला- क्या है ये सब...बंद करो वरना..

नई दिल्ली, 02 सितंबर। कमर्शियल फ्लाइट में अन्य यात्रियों को एयरड्रॉप पर नग्न तस्वीरे भेजना सबसे विचित्र तरीका बन गया है। ऐसा ही वाकया बीते दिनों एक इंटरनेशनल फ्लाइट में हुआ। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को टिकटॉक पर भी शेयर किया गया है। वीडियो में साउथवेस्ट एयरलाइंस का एक पायलट कह रहा है कि अगर यात्री एयरड्रॉप पर नग्न तस्वीरें भेजना बंद नहीं करते हैं तो वह हवाई जहाज को लैंड नहीं करेंगे और फिर से टेकऑफ कर लेंगे। टीकटॉक पर शेयर किए गए इस वीडियो को लगभग 2.9 मिलियन बार देखा जा चुका है।

एयरड्रॉप के माध्यम से शेयर कर रहे थे न्यूड वीडियो

एयरड्रॉप के माध्यम से शेयर कर रहे थे न्यूड वीडियो

इस वीडियो को फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक पैसेंजर तेघ्लोर मार्सालिस ने शूट किया है। सीएनएन से बात करते हुए, उसने कहा कि वह और उसके दोस्त विमान में सवार हुए थे। इस दौरान उन्हें और उनके आसपास के लोगों को एयरड्रॉप के माध्यम से साझा की जा रही फाइलों की सूचना मिली। इसके बाद उसने फाइल को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन उसके सामने दो महिलाओं ने इसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों ही महिलाओं ने उन्हें ये फोटो भी दिखाई। महिलाओं की तरफ से जो फोटो दिखाई गई, उसमें एक नग्न आदमी था जिसने खुद को सभी के लिए एयरड्रॉप कर दिया था।

अटेंडेंट की शिकायत पर भड़का पायलट

अटेंडेंट की शिकायत पर भड़का पायलट

इसके बाद एक फ्लाइट अटेंडेंट पायलट को बताने गई और बताया कि क्या हुआ था। फ्लाइट अटेंडेंट की बात सुनकर पायलट भड़क गया। यह तब है जब मार्सालिस पहले से ही भाप गई थी कि कुछ होने वाला है। और उसने इसका वीडियो भी बना लिया था। वहीं, इस पूरे वाकये को लेकर कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या इसे यौन उत्पीड़न के रूप में गिना जाएगा। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि क्या अनचाहे जुराबों का यौन उत्पीड़न तो नहीं है? आप बेहतर तरीके से पता लगा सकते हैं कि इसको भेजने वाला और प्राप्त करने वाला कौन है।

यूजर्स ने की ऐसे लोगों के बैन करने की मांग

यूजर्स ने की ऐसे लोगों के बैन करने की मांग

फ्लाइट में इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने यात्रा बंद करने की मांग की है। इसको लेकर "$20 ने कमेंट भी किया है। साथ ही अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस तरह की हरकत करने वाले यात्रियों बैन करने की मांग की है।

क्या होता है एयरड्रॉप

क्या होता है एयरड्रॉप

एयरड्राप एप्पल की सभी डिवाइस में इनबिल्ट रूप से मिलता है. इसके इस्तेमाल से एप्पल की दो डिवाइस के बीच फाइल आसानी से शेयर किया जा सकता है। Airdrop को एप्पल ने ही बनाया है। Airdrop की मदद से आप फोटो, वीडियो, डॉक या किसी अन्य फाइल को किसी भी आईफोन, आईपैड, मैकबुक के साथ साझा कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल तभी किया जा सकता है, जब सेंडर और रिसीवर दोनों के पास एप्पल डिवाइस होगी।

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: जब मंत्री टेकाम ने पढ़ी हरिवंश राय बच्चन की मधुशाला, प्रदेश में सड़कों की बदहाली पर दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+