बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है उत्तर कोरिया, कमला हैरिस करेंगी दौरा
अमेरिकी उप राष्ट्रपति हैरिस अगले सप्ताह इस जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगी। इस दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी।
सियोल, 24 सितंबर : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दक्षिण कोरिया का दौरा करने वाली हैं। उससे पहले खबर है कि उत्तर कोरिया का तनाशाह किम जोंग उन सबमरीन लांच्ड बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) के टेस्टिंग की तैयारी में जुटा हुआ है। योनहप न्यूज एजेंसी ने बताया कि, दक्षिण कोरिया की सेना ने इससे जुड़े संकेतों की पहचान की है।

अमेरिका को डराना चाहता है किम जोंग उन
अमेरिकी उप राष्ट्रपति हैरिस अगले सप्ताह इस जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगी। इस दौरान उनकी दक्षिण कोरिया के नेताओं से उनकी मुलाकात होगी। वहीं, उत्तर कोरिया अमेरिकी चेतावनी के बावजूद बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करता जा रहा है। अब वह उपराष्ट्रपति हैरिस के दौरे से पूर्व बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च कर दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को डराना चाहता है।

बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करेगा उत्तर कोरिया?
एक अज्ञात दक्षिण कोरियाई सैन्य सूत्रों के हवाले से योनहप की रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया के दक्षिण हैमग्योंग प्रांत के सिनपो में सेना को इन तैयारियों के विषय में जानकारी मिली है। इससे पूर्व अमेरिकी थिंक टैंक ने भी उत्तर कोरिया की हरकतों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। जिसमें कमर्शियल सैटेलाइट इमेज का हवाला दिया गया था।

द.कोरिया को है जानकारी
राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सूक इयोल (Yoon Suk-yeol) इस मामले से पूरी तरह अवगत हैं। इसमें यह भी बताया गया कि उत्तर कोरिया की ओर से उकसाने वाली गतिविधियां और SLBMs को अंजाम दिया जा रहा है।

कमला हैरिस का जापान, द.कोरिया का दौरा
अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अगले सप्ताह इलाके का दौरा करने वाली हैं। इस दौरान वे जापान व दक्षिण कोरिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि कमला हैरिस के दौरे के क्रम में उत्तर कोरिया सैन्य से जुड़े गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।












Click it and Unblock the Notifications