कोरियाई प्रायद्वीप में जंग का खतरा, उत्तर कोरियाई सैनिकों की घुसपैठ के बाद दक्षिण कोरिया ने चलाई गोलियां

North Korea Vs South Korea: रूस-यूक्रेन और गाजा पट्टी में चल रहे जंग के बीच उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच भी जंग छिड़ने का खतरा मंडरा रहा है और दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है, कि उसने उत्तर कोरिया के सैनिकों के सीमा पार करने के बाद, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं हैं।

जिसके बाद माना जा रहा है, कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ सकता है और जंग की नौबत भी आ सकती है।

North Korea Vs South Korea

दक्षिण कोरियाई योनहाप समाचार एजेंसी ने संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के एक बयान का हवाला देते हुए कहा है, कि यह घटना रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे (03:30 GMT) हुई, जब उत्तर कोरियाई सैनिकों के एक समूह ने DMZ के भीतर सीमा का उल्लंघन किया और दक्षिण कोरिया की सीमा में घुस आए।

उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया में तनाव बढ़ा

दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने कहा, कि दक्षिण कोरियाई सैनिकों ने चेतावनी देने के लिए हवा में गोलियां चलाईं हैं, जिसके बाद उत्तर कोरियाई सैनिक भारी किलेबंद सीमा के अपने हिस्से में लौट गए।

यह घटना तब हुई है, जब पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है और उत्तर कोरिया लगातार गुब्बारों में कचरा भरकर दक्षिण कोरिया की तरफ भेज रहा है, जिसका जवाब देने के लिए दक्षिण कोरिया ने किम जोंग उन को चिढ़ाने वाली कार्रवाई करते हुए सीमा पर लाउडस्पीकर बजाना शुरू कर दिया। लाउडस्पीकर से उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रोपेगेंडा वाले भाषण बजाए जा रहे हैं।

North Korea Vs South Korea

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया अभी तक 100 से ज्यादा कचरे भरे गुब्बारे दक्षिण कोरिया की सीमा में भेज चुका है, जिसके बाद दक्षिण कोरिया ने लाउडस्पीकर बजाना शुरू कर दिया है।

जिससे भड़की किम जोंग उन की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग ने कहा, कि लाउडस्पीकर के प्रसारण से "टकराव का संकट" भड़कने का जोखिम है। उन्होंने राज्य मीडिया में दिए गए एक बयान में कहा, कि "यह एक बहुत ही खतरनाक स्थिति की प्रस्तावना है।"

कोरियाई प्रायद्वीप पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है, कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के लाउडस्पीकर प्रसारणों को लेकर बेहद संवेदनशील है, क्योंकि उसे डर है, कि इस तरह के संदेश, फ्रंट-लाइन सैनिकों और निवासियों का मनोबल गिरा सकते हैं और अंततः सत्ता पर किम जोंग उन की पकड़ को कमजोर कर सकते हैं।

2015 में, जब दक्षिण कोरिया ने लंबे समय के बाद फिर से लाउडस्पीर बजाना शुरू किया था, तो उत्तर कोरिया ने सीमा पार से तोपों से गोले दागने शुरू कर दिए थे, जिसकी वजह से दक्षिण कोरिया को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी थी। हालांकि, उस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी।

जेसीएस ने क,हा कि रविवार को चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाए जाने और सैनिकों के सीमा के अपने क्षेत्र में लौट जाने के बाद से अभी तक कोई असामान्य गतिविधि नहीं हुई। लेकिन, एक्सपर्ट्स का मानना है, कि किम जोंग उन चुप बैठने वाले नहीं हैं और दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई भी शुरू कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच युद्ध भी भड़क सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+