शख्‍स ने गलफ्रैंड को कार की छत पर बांधकर घुमाया पूरा शहर, भुगतना पड़ा ये अंजाम

नई दिल्‍ली, 4 अगस्‍त। सोशल मीडिया पर एक शख्‍स का वीडियो जमकर वायरस हो रहा है। इस वीडियो में शख्‍स अपनी गर्लफ्रैंड को कार की छत से बांधकर शहर भर में तेज रफ्तार में घुमाया। इस दौरान लड़की के एक हाथ और लड़के का हाथ एक हाथकड़ी से बंधा हुआ है। इस वीडियो में ये नजारा देखकर हर कोई अचंभित हो रहा है। वहीं इसके लिए उसे बड़ा अंजाम भी भुगतना पड़ा!

जानिए इस शख्‍स ने क्‍यों गर्लफ्रैंड से करवाया जानलेवा स्‍टंट

जानिए इस शख्‍स ने क्‍यों गर्लफ्रैंड से करवाया जानलेवा स्‍टंट

दरअसल ये शख्‍स सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर है जो ये कारनामा दिखाकर और पॉपुलर होना चाहता था। इसका सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर का नाम sergery Kosenko है। ये अपने ऐसे ही दिलचस्‍प वीडियोज के लिए सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर है। सोशल मीडिया पोर्टल्स पर अधिक जुड़ाव पाने के लिए इन्फ्लुएंसर्स हर तरह के अजीबोगरीब काम करते हैं। इसने ये इसी लिए किया है।

हथकड़ी से अपने साथ गर्लफ्रैंड के बांधे हाथ

हथकड़ी से अपने साथ गर्लफ्रैंड के बांधे हाथ

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूस की राजधानी मास्‍को की सड़कों पर दौड़ रही लग्जरी कार की छत पर एक लड़की को रस्‍सी और टेप से बांधा गया है। और नीचे कार के अंदर बैठे इंफ्यूलेंसर ने एक हाथ में हथकड़ी पहन रखी है और उसी हथकड़ी में अपनी गर्लफ्रैंड का हाथ पकड़ रखा है। ये करके ये दोनों प्रेम लोगों को ट्रस्‍ट टेस्‍ट करने का दावा कर रहे हैं। इस वीडियो को एक लाख से अधिक की संख्‍या में व्‍यूज मिल चुके हैं और सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Sergey को भुगतना पड़ा ये अंजाम

इस खतरनाक वीडियो को देखकर कुछ लोग शॉक हैं लेकिन ऐसा करके ये शख्‍स अपने 5 मिलियन फॉलोअर्स को प्रभावित करना चाहता था। लेकिन ये वीडियो वायरल तो हो गया लेकिन कार में बंधी हुई लड़की की हालत देखकर लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं और जमकर ट्रोल हो रहे हैं। जिसके चलते Sergey अपने प्रशंसकों से माफी मांगनी पड़ी। इसके साथ ही इस स्‍टंट के लिए उन पर 750 रूबल (£7/$10) का जुर्माना लगाया गया है।

गालियां पड़ने पर लिखी पोस्‍ट "मैं माफी मांगता हूं

पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों और यहां तक ​​कि अधिकारियों ने भी इस स्‍टंट की आलोचना की। उसके बाद, उन्होंने एक व्यंग्यात्मक इंस्टाग्राम पोस्ट किया जहां उन्होंने एक समाचार रिपोर्टर को अपने खतरनाक स्टंट के बारे में बात करते हुए देखा। उन्होंने उस पोस्ट में माफी भी मांगी थी। उन्होंने रूसी में लिखा, "मैं माफी मांगता हूं। इलोना भी माफी मांगती है। 750 रूबल खोना शर्म की बात है।

कियारा आडवाणी ने पहनी 48000 रुपए की साड़ी, महंगे कपड़ों की शौकीन हैं एक्ट्रेसhttps://hindi.oneindia.com/photos/kiara-advani-wore-a-saree-worth-rs-48000-oi65764.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+