Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत-चीन सभ्यता संवाद, व्यापार फोरम, फिल्म फोरम, पीएम मोदी को बीजिंग बुलाने चीन की चाल?

विदेश मंत्री स्तर की यात्रा के साथ बीजिंग संकेत दे रहा है, कि वह संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का इच्छुक है। लेकिन धरातल पर, नई दिल्ली के नजरिए से, यह कहना आसान नहीं है।

नई दिल्ली, मार्च 25: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की और भारतीय विदेश मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष से मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर शेयर करते हुए कहा, "हैदराबाद हाउस में चीनी एफएम वांग यी का अभिवादन किया।" वांग आखिरी बार दिसंबर 2019 में भारत आए थे, लेकिन, चीन के विदेश मंत्री भारत दौरे पर क्यों आए...? भारत दौरे पर आने का वांग यी का क्या उद्येश्य था? और इस दौरे से दोनों देशों के बीच क्या हासिल हुआ है? और सबसे बड़ी बात, कि आखिर चीन की तरफ से ही इस बातचीत की पहल क्यों की गई, आईये जानते हैं...

क्यों अहम है यह मुलाकात?

क्यों अहम है यह मुलाकात?

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सैन्य गतिरोध के दो साल के करीब हो चुके हैं और अभी तक दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हुए हैं, लिहाजा जब गुरुवार शाम चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत पहुंचे, तो कई लोगों के लिए उनका यह दौरा काफी आश्चर्यजनक है। पूर्वी लद्दाख में 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में गतिरोध शुरू हुआ था और 6 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हुई और दो क्षेत्रों में अभी भी चीनी सैनिकों का पीछे जाना बाकी है। LAC के दोनों ओर लगभग 50,000 सैनिकों के जमा होने के साथ गतिरोध अनसुलझा है।

फिर, दिल्ली के पास क्यों आया बीजिंग?

फिर, दिल्ली के पास क्यों आया बीजिंग?

दरअसल, चीनी विदेश मंत्री वांग यी के नई दिल्ली के दौरे के पीछे की सबसे बड़ी वजह, बीजिंग का द्विपक्षीय वार्ता को पुनर्जीवित करने की कोशिश और इस साल के अंत में चीन में ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन के लिए मंच तैयार करने के पीछे की प्रैक्टिस है। इसने दोनों पक्षों से संभावित उच्च-स्तरीय यात्राओं के साथ शुरू होने वाली बातचीत को शुरू करने के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का प्रस्ताव दिया है। शुरुआत में बीजिंग ने चीनी स्टेट काउंसलर वांग यी की भारत यात्रा का प्रस्ताव रखा। इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर को पारस्परिक चीन की यात्रा करनी है। वहीं, उसके बाद चीन की पक्ष से चीन कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो के कई उच्च अधिकारी भी भारत की यात्रा पर आने का प्रस्ताव चीन की तरफ से दिया गया है। वहीं, चीन की तरफ से दोनों देशों के बीच 'भारत-चीन सभ्यता संवाद' आयोजित करने का भी सुझाव दिया है। इसके अलावा, चीन के विदेश मंत्री ने भारत के सामने 'भारत चीन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन फोरम' बनाने और 'इंडिया-चायना फिल्म फोरम' बनाने का भी प्रस्ताव रखा है।

बीजिंग के लिए इसमें क्या है?

बीजिंग के लिए इसमें क्या है?

हालांकि, चीन का अंतिम और स्पष्ट उद्देश्य, व्यक्तिगत रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करना है, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल होंगे। चीन, जिसके पास इस साल आरआईसी (रूस-भारत-चीन) त्रिपक्षीय सम्मेलन की मेजबानी भी है, वो चाहता है कि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन की यात्रा पर आएं और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर, चीन इन नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी कर सकता है।

क्या पीएम मोदी का जाना संभव है?

क्या पीएम मोदी का जाना संभव है?

वर्तमान परिस्थितियों में पीएम मोदी के लिए शी जिनपिंग के साथ एक व्यक्तिगत बैठक में भाग लेना राजनीतिक रूप से कठिन है, क्योंकि सीमा गतिरोध अभी भी हल नहीं हुआ है। उनकी आखिरी आमने-सामने की बैठक नवंबर 2019 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए ब्राजील में हुई थी। अक्टूबर 2019 में शीलजिनपिंग ने भारत का दौरा किया था, जब उन्होंने महाबलीपुरम में एक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत का दौरा किया था। चीन में होने वाला अंतिम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सितंबर 2017 में ज़ियामी में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने भाग लिया था। दरअसल, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक ढाई महीने बाद डोकलाम सीमा गतिरोध को सुलझा लिया गया था।

लेकिन, क्या मौका है?

लेकिन, क्या मौका है?

इस बार, विदेश मंत्री स्तर की यात्रा के साथ बीजिंग संकेत दे रहा है, कि वह संबंधों को फिर से पटरी पर लाने का इच्छुक है। लेकिन धरातल पर, नई दिल्ली के नजरिए से, यह कहना आसान नहीं है। पूर्वी लद्दाख में गतिरोध 5 मई 2020 को विवाद की शुरूआत 6 जून 2020 को हिंसक झड़प के बाद काफी बढ़ गई है और दोनों पक्षों ने धीरे-धीरे हजारों सैनिकों के साथ-साथ भारी हथियारों को लेकर अपनी तैनाती बढ़ा दी। गतिरोध को दूर करने के अवसर की एक संभावित खिड़की चीन द्वारा आयोजित आगामी 14 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है। जिस तरह सितंबर 2017 में ज़ियामेन में शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले डोकलाम सीमा गतिरोध को सुलझा लिया गया था, अधिकारियों को लगता है कि इस बार भी चीन वही करने की कोशिश में है।

क्या रूस-यूक्रेन संकट से कोई कोण है?

क्या रूस-यूक्रेन संकट से कोई कोण है?

प्रस्तावित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जमीनी कार्य शुरू करने का समय भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि, रूस को यूक्रेन पर अपने युद्ध के लिए वैश्विक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ब्रिक्स के सदस्यों में से एक, रूस शिखर सम्मेलन का हिस्सा होगा, और रूसी नेता के साथ खड़े होने को एक तरह का समर्थन माना जाएगा। लिहाजा, पीएम मोदी के लिए चीन की यात्रा करना और भी कठिन हो जाएगा, क्योंकि पश्चिमी देश लगातार भारत की न्यूट्रल पॉलिसी की आलोचना कर रहे हैं।

तो, भारत की सोच क्या है?

तो, भारत की सोच क्या है?

दिल्ली के हिसाब से, बीजिंग का दिल्ली पहुंचना एक अवसर है क्योंकि पिछले तीन दशकों में दो साल के तनावपूर्ण संबंधों के कारण चीन के लाभ में गिरावट आई है। जबकि भारत ने हमेशा यह कहा है, कि सीमा की तनावपूर्ण स्थिति का द्विपक्षीय संबंधों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, चीन ने जोर देकर कहा है कि सीमा विवाद को उचित रूप से संभाला जाना चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों की बड़ी तस्वीर को ध्यान में रखा जाना चाहिए। हालांकि, भारत और चीन के अधिकारियों के बीच तटस्थ देशों में कई मुलाकातें हुई हैं और दोनों देशों के नेता बहुपक्षीय शिखर सम्मेलनों में शामिल भी हुए हैं, जिनमें जी-20 शिखर सम्मेलन भी शामिल हैं।

भारत ने चीनी विदेश मंत्री से क्या कहा?

भारत ने चीनी विदेश मंत्री से क्या कहा?

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान साफ तौर पर कहा कि, भारत और चीन के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चीनी सैनिकों का 'जल्दी और पूर्ण विघटन' होना चाहिए। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच की बातचीत के दौरान इस बात को सुनिश्चित किया गया है कि, दोनों देशों की कार्रवाई समान और आपसी सुरक्षा की भावना का उल्लंघन ना करे और दोनों एशियाई पड़ोसी देशों ने भी एक ही दिशा में काम करने पर सहमति जताई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+