अमेरिका के टेक्सस शहर में शूटआउट, दो पुलिसकर्मियों की मौत
वॉशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण टेक्सस शहर में आज शूटआउट की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस शूटआउट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। टेक्सस डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिकसेफ्टी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट क्रिस्टोफर ऑलिवर्ज ने ताया कि दो पुलिसकर्मियों को शहर के दक्षिण हिस्से में अस्पताल के पास गोली मारी गई है। इस दौरान एक संदिग्ध हमलावर को भी गोली लगी है, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इस संदिग्ध हमलावर की हालत फिलहाल कैसी है।

पुलिस चीफ विक्टर रॉड्रिग्ज ने बताया कि हमने अपने दो बहादुर जवान शहर को सुरक्षित और शांत रखने में गंवा दिए हैं। डीपीएस ने ट्रूपर्स को भेजा है ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि हमे शाम 4.30 बजे पैनिक कॉल आई थी। बता दें कि इस शूटआउट के पीछे कौन है, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। यूएस सेनेटर टेड क्रूज ने भी पुलिसवालों की मौत पर संवेदना जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम अपने जवानों के साथ खड़े हैं जो लोगों की सुरक्षा में हमेशा तत्पर रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications