776 रन बनाने के बावजूद IPL 2026 से बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी, अब कब और कहां खेलेंगे अपना अगला मैच?

IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों मिली हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स (RR) का इस सीजन का सफर समाप्त हो गया है। इस हार से टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना भले ही टूट गया हो, लेकिन राजस्थान के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन ऐतिहासिक रहा।

वैभव का आईपीएल में रहा दमदार प्रदर्शन (IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi)

दूसरे क्वालिफायर की समाप्ति तक वैभव इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। अब आईपीएल अभियान खत्म होने के बाद यह युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंडिया-A टीम की जर्सी में अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। वैभव ने इस सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने रन बनाए।

Vaibhav Suryavanshi 1

इस सीजन बनाए 776 रन

वैभव ने इस सीजन के 16 मैचों में 776 रन बनाए। उन्होंने 237 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। उनके बल्ले से इस सीजन में 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। लगातार दो मैचों में शतक से चूके। वैभव अपने पिछले दोनों नॉकआउट मैचों में बेहद मामूली अंतर से शतक बनाने से चूक गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन बनाए और उसके ठीक बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ महत्वपूर्ण क्वालिफायर-2 में 96 रनों की शानदार पारी खेली।

राजस्थान की हार पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, नहीं झेल पाए फाइनल से बाहर होने का दर्द
राजस्थान की हार पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, नहीं झेल पाए फाइनल से बाहर होने का दर्द

अगला मैच कब खेलेंगे वैभव?

आईपीएल में उनके इस निरंतर और आक्रामक प्रदर्शन का इनाम उन्हें चयनकर्ताओं द्वारा दिया गया है। वैभव सूर्यवंशी को आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया-A टीम में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में इंडिया-A का मुकाबला श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A की टीमों से होगा। वैभव अपना अगला मैच इंडिया ए के लिए 9 जून को खेलते नजर आएंगे।

राजस्थान की हार पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, नहीं झेल पाए फाइनल से बाहर होने का दर्द
राजस्थान की हार पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, नहीं झेल पाए फाइनल से बाहर होने का दर्द

वैभव का यह प्रदर्शन अचानक नहीं आया है, बल्कि उनके पास कम उम्र में भी ठोस तकनीकी अनुभव है। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। इसके बाद भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।

IPL 2026 Final: शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर रचा इतिहास, फाइनल से पहले नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड?
IPL 2026 Final: शुभमन गिल ने कप्तान के तौर पर रचा इतिहास, फाइनल से पहले नाम दर्ज हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+