शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान के नागरिकों को बताया आतंकियों का मददगार, तालिबान का भड़कना तय
Shehbaz Sharif on Afghjanistan: पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को चेतावनी दी है, कि पाकिस्तान के अंदर आत्मघाती हमले करने वाले आतंकवादियों को सीमा पार "अफगान नागरिक" मदद कर रहे हैं। शहबाज शरीफ ने एक तरह से अफगानिस्तान के नागरिकों को आतंकवादियों का मददगार कहा है।
हालांकि, प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर जानबूझकर अपनी धरती से हमलों की इजाजत देने का आरोप तो नहीं लगाया, लेकिन उन्होंने यह कहा, कि आतंकवादी पड़ोसी देश में "अभयारण्यों" से काम कर रहे हैं।

अफगानों को बताया आतंकियों का मददगार
अफगान सीमा के पास पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में एक राजनीतिक सभा में घातक बम विस्फोट के कुछ दिनों बाद प्रधान मंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, कि "प्रधानमंत्री ने आत्मघाती विस्फोटों में अफगान नागरिकों की भागीदारी पर चिंता व्यक्त की है।"
रविवार को खार तहसील में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 पार कर गई है।
दो साल पहले अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में वापस आने के बाद से, पाकिस्तान में देश के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में केंद्रित आतंकवादी हमलों में नाटकीय वृद्धि देखी गई है।
आपको बता दें, कि जो पाकिस्तान आज तालिबान के आने पर मातम मना रहा है, उसने 15 अगस्त को तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी के बाद जश्न मनाया था और तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐतिहासिक बयान में कहा था, कि 'आज अफगानों ने गुलामी की बेड़ियां तोड़ दी हैं।'
पाकिस्तान बार बार अफगानिस्तान के लिए दुनिया भर से मदद मांगता रहा और तालिबान शासन को मान्यता दिलाने के लिए मुहिम चलाता रहा, हालांकि किसी भी देश ने अफगानिस्तान के तालिबान शासकों को मान्यता नहीं दी है।
तालिबान अधिकारियों ने लगातार वचन दिया है, कि वे अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल विदेशी आतंकवादियों को हमले करने के लिए नहीं करने देंगे, लेकिन तालिबान ने पिछले महीने कहा था, कि तालिबान ने दोहा समझौता अमेरिका के साथ किया था, ना कि पाकिस्तान के साथ।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भी धमकी दी है, कि 'पाकिस्तान अफगानिस्तान पर हमला करने का अधिकार रखता है।'
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने मंगलवार को कहा था, कि अगर अफगान की अंतरिम सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहती है, तो पाकिस्तान के पास अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत, काबुल के अंदर छिपे आतंकवादियों के खिलाफ "आत्मरक्षा" में कार्रवाई करने का विकल्प है।
बिलावल भुट्टो ने तालिबान को दोहा समझौते का याद दिलाया है।
आपको बता दें, कि दोहा समझौते के मुकाबिक, तालिबान ने लिखित रूप में अमेरिका को आश्वासन दिया था, कि आतंकवादी समूहों को अफगानिस्तान के अंदर अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही कोई आतंकवादी समूह अफगानिस्तान के अंदर से किसी अन्य देश पर हमला करेगा।
तालिबान की शह पर पाकिस्तान में हमले?
तालिबान ने पिछले महीने अपने कई बयानों में साफ शब्दों में कहा है, कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान की समस्या है और उसे ही उसका हल करना चाहिए।
अफगानिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन दाएश (ISIS) समूह ने सोमवार को बाजौर में हुए इस भीषण हमले की जिम्मेदारी ली है। पहले भी टीटीपी और आईएसआईएस अफगानिस्तान के अंदर से पाकिस्तान के खिलाफ हमले करता रहा है।
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री और सेना प्रमुख सहित पाकिस्तानी नेतृत्व ने पाकिस्तान के खिलाफ हमलों को रोकने में असमर्थता पर काबुल के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की है, लेकिन तालिबान अपने में मस्त है।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications