China Snake Tragedy: बाढ़ के साथ बहकर आए कई कोबरा और रेटस्नेक, इलाके में दहशत, शी जिनपिंग के छूटे पसीने!

China Snake Tragedy: चीन के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों को प्रभावित किया है। पानी भरने से वहां के स्नेक ब्रीडिंग फार्म्स बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। इसका नतीजा ये हुआ कि कोबरा जैसे सैकडों जहरीले सांप पानी के साथ बहकर रिहायशी इलाकों की तरफ आ गए। इसी वजह से इलाके में पैनिक की सिचुएशन बन गई है और लोग अब घबराहट में हैं। स्थानीय प्रशासन अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है लेकिन बाढ़ की वजह से ऑपरेशन मुश्किल हो रहा है।

कई वीडियो आए सामने

गुआंग्शी झुआंग ऑटोनॉमस रीजन का हेंगझोउ शहर टायफून मायसैक की वजह से बाढ़ की चपेट में है। यहाँ पानी के तेज बहाव के बीच तैरते सांपो के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फार्म से निकलने वाले सांपों में वाटर स्नेक, किंग रैटस्नेक और कोबरा शामिल हैं।

China Snake Tragedy

अस्पतालों में सांप के डसने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी

चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग लगातार स्नेकबाइट का शिकार हो रहे हैं। इनमें कई मरीज बिना जहरीले सांपों के काटने के बाद अस्पताल पहुंचे जबकि कई मरीजों को कोबरा जैसे सापों ने डसा है। अच्छी बात ये है कि इनमें से ज्यादातर मरीजों को बचाया जा चुका है।

Iran War Update: ओवल ऑफिस में ऐसा क्या हुआ कि खामेनेई की जनाजे के बीच ट्रंप करवाए हमले? किसने-किसे दिया धोखा?
Iran War Update: ओवल ऑफिस में ऐसा क्या हुआ कि खामेनेई की जनाजे के बीच ट्रंप करवाए हमले? किसने-किसे दिया धोखा?

राष्ट्रपति शी जिनपिंग को खुद देने पड़े आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के आदेश दिए हैं। हेंगझोउ मीडिया कन्वर्जेंस सेंटर ने बुधवार को गाइडलाइन जारी कर चेतावनी दी है कि पानी के साथ कोबरा, क्रैत और ग्रीन पिट वाइपर जैसे सांप बाहर आ चुके हैं। प्रशासन इन जहरीले जीवों से निपटने की तैय्यारी कर रहा है। अगर आपको कहीं ऐसे सांप दिखते हैं तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को बताएं।

अस्पतालों में एंटी वेनम दवाओं की बढ़ी खपत

हेंगझोउ पीपल्स हॉस्पिटल में सांप के मरीजों के त्वरित इलाज के लिए फास्ट-ट्रैक ट्रीटमेंट चैनल शुरू किया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में एंटी-वेनम की सप्लार्इ को पहले से अधिक बढ़ा दिया है। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए मरीज की मौत के दावे पर कोर्इ जवाब नहीं दिया गया। फिलहाल चीन का ये इलाका एक अजीब मुसीबत से जूझ रहा है, जिसमें जान का नुकसान ज्यादा है।

Ali Khamenei Burial: 132 दिनों बाद दफन हुए अली खामेनेई, कौन-कौन था आखिरी वक्त में साथ?- Video
Ali Khamenei Burial: 132 दिनों बाद दफन हुए अली खामेनेई, कौन-कौन था आखिरी वक्त में साथ?- Video

आपकी इस खबर पर क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+