रेल लाइन का उद्घाटन करने पहुंचे राष्ट्रपति, नहीं आई भीड़ तो दीवार की ओर ही हिलाते रहे हाथ, वीडियो वायरल
बेलग्रेड, 31 मार्च: राजनेता यूं तो कुछ ना कुछ ऐसा काम करते रहते हैं जो चर्चा में आ जाता है लेकिन सर्बिया के राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी दुनियाभर में चर्चा है। सर्बियन प्रेसीडेंट ने एक नई रेल लाइन का उद्घाटन किया और इस लाइन पर सफर भी किया। इस दौरान खिड़की पर बैठकर प्रेसीडेंट बाहर की ओर हाथ हिलाते रहे लेकिन मजे की बात ये है कि बाहर कोई था ही नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सर्बिया के राष्ट्रपति और हंग्री के प्रधानमंत्री ट्रेन में बैठे दिख रहे हैं। दोनों नेताओं ने बेलग्रेड से बुडापेस्ट जाने वाली रेलवे लाइन का उद्घाटन कर ट्रेन में सफर किया। इस दौरान का वीडियो है, जिसमें सर्बिया के राष्ट्रपति बाहर की ओर हाथ हिला रहे हैं। ये देखने में लग रहा है कि बाहर भीड़ का अभिवादन वो कर रहे हैं लेकिन वीडियो देखने से ही साफ हो जाता है कि ना तो स्टेशन पर कोई है और ना रास्ते में कहीं कोई भीड़ जमा है। ये नेता स्टेशन की दीवारों, सड़कों, पार्कों के पेड़-पौधों की ओर ही हाथ हिला रहे हैं।
Serbian President waving at nobody pretending there's a crowd gathered there to celebrate the new railway line is one of the best metaphors for politican-voter interactions I've seen in a long while pic.twitter.com/oYOvmkb1R9
— Yugopnik (@yugopnik) March 28, 2022
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने लिखा है कि दरअसल यही राजनीति की सच्चाई है, नेता को इससे मतलब ही नहीं कि जनता कहां है। लोग इन बड़े नेताओं की इस हरकत पर काफी मजाकिया कमेंट भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications