बांग्लादेशः सेक्युलर ब्लॉगर शाहजहन बच्चू की गोली मारकर हत्या
ढाकाः बांग्लादेशी ब्लॉगर शाहजहां बच्चु की सोमवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 60 वर्षीय ब्लॉगर को बांग्लादेश के मुंशीगंज जिले में गोली मारी गई।

बच्चु को बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्ष लेखक के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कई किताबें भी लिखी थी। बताया जा रहा है कि जब वो अपने घर के पास की दुकान से कुछ सामान लेने गए तो उन्हें गोली मारी गई।
बांग्लादेशी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ समय पहले भी बांग्लादेश में लेखकों की हत्या की खबरें आई थी।
शाहजहां बच्चु के बारे में कहा जाता है कि इन्हें किसी से धमकी भी नहीं मिली थी। ऐसे में पुलिस के लिए हत्यारों की पहचान करना मुश्किल है। वहीं, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह ने भय्यूजी महाराज की खुदकुशी को लेकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications