SCO Summit China: जिनपिंग को ऐसा क्या समझा रहे थे पुतिन? खिलखिलाकर हंस पड़े पीएम मोदी

SCO Summit PM Modi Putin Jinping Video: चीन के तियानजिन शहर में आयोजित 25वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हल्के-फुल्के अंदाज़ में बातचीत करते दिखाई दिए। वीडियो में पुतिन कुछ कहते हैं, जिस पर पीएम मोदी खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं और आसपास मौजूद नेता भी मुस्कुरा उठते हैं।

यह दृश्य न केवल वैश्विक नेताओं के बीच सहज माहौल को दर्शाता है, बल्कि भारत, रूस और चीन के बीच बदलते समीकरणों पर भी रोशनी डालता है। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

SCO Summit PM Modi Putin Jinping Video

क्या थी वो बात? जिस पर PM मोदी ठहाके लगाकर हंसे

SCO समिट में भारत, रूस और चीन समेत कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इसी दौरान सामने आए एक अनौपचारिक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कुछ कहते हैं और उसी क्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। यह हल्का-फुल्का पल न सिर्फ वहां मौजूद नेताओं के बीच सहजता को दर्शाता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी चर्चा का विषय बन गया।

तीनों नेताओं के बीच बातचीत का विषय भले ही सामने न आ पाया हो, लेकिन उनके हाव-भाव से साफ झलक रहा था कि चर्चा बेहद मजेदार रही होगी। पुतिन की बात पर मोदी और जिनपिंग का एक साथ ठहाके लगाना इस बात का संकेत है कि माहौल औपचारिक बैठकों के बीच भी दोस्ताना और सहज बना हुआ है।

ये Video भारत-चीन के लिए बेहद अहम

वीडियो में मोदी, पुतिन और जिनपिंग की आपसी केमिस्ट्री साफ झलक रही है। यह नजारा खास इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत-चीन रिश्ते 2020 की गलवान घाटी झड़प के बाद से तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी और शी जिनपिंग का अनौपचारिक रूप से मुस्कुराते हुए संवाद में शामिल होना दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में अहम संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढे़ं PM Modi Speech Highlights: SCO समिट में PM मोदी ने रखा भारत का विजन, तियानजिन से आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश

पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक

वहीं पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापार, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक आपूर्ति, ऊर्जा, अंतरिक्ष और सांस्कृतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर ठोस चर्चा की। मोदी ने कहा कि, 'कठिन समय में भारत और रूस एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं। हमारा सहयोग दोनों देशों की प्रगति और समृद्धि के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए भी अहम है।'

बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बातचीत हुई। मोदी ने शांतिपूर्ण समाधान पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसी भी संघर्ष का हल बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। पुतिन ने भी भारत की भूमिका को सराहते हुए द्विपक्षीय संबंधों को और गहराने की प्रतिबद्धता जताई।

ये भी पढ़ें SCO Summit: मोदी को निहारते हुए पकड़े गए शरीफ मियां, अब सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू, हुए ट्रोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+