SCO Summit: मोदी को निहारते हुए पकड़े गए शरीफ मियां, अब सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू, हुए ट्रोल
SCO Summit: चीन के तियानजिन में शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की दो-दिवसीय बैठक 31 अगस्त, 2025 को शुरू हुई। इस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई देशों के नेताओं ने भाग लिया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ भी इस बैठक में शामिल होने पहुंचे, जहां उनकी किरकिरी हो रही है।
क्यों ट्रोल हुए शहबाज मियां?
एक वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शहबाज़ शरीफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस वीडियो में वे फोटो सेशन के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हाथ मिलाने के लिए आतुर दिख रहे हैं। सभी देशों के नेता एक आधिकारिक फोटो सेशन के बाद एक-दूसरे से मिल रहे थे।

पहले हुए इग्नोर, फिर जबरन पहुंचे हाथ मिलाने
वायरल फुटेज में दिखाया गया है कि चीनी राष्ट्रपति और रूसी राष्ट्रपति पुतिन अन्य नेताओं से मिल रहे थे। वे शरीफ के पास से गुज़रे और फिर आगे बढ़ गए, जिसके बाद शरीफ को उन दोनों की तरफ दौड़ते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर यूज़र्स का मानना है कि शरीफ दोनों नेताओं के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने उनकी अनदेखी कर दी। शरीफ के दौड़कर यूं पहुंचने पर उनके मजे लिए जा रहे हैं।
While other leaders showed composure, Pakistan PM Shehabaz Sharif came running to Putin to shake his hand.... pathetic attention seeking behaviour.
— Incognito (@Incognito_qfs) August 31, 2025
Xi Jinping realised what Shehbaz was going to do, so he looked the other way and ignored him 😭 pic.twitter.com/NAEeDw2oyY
मिस्टर अटेंशन सीकर शरीफ
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर शहबाज़ शरीफ को लेकर कई टिप्पणियां की गईं। एक यूज़र ने इसे "ध्यान खींचने वाला व्यवहार" बताया, जबकि एक अन्य ने लिखा कि जिनपिंग ने शरीफ को "अपमानित" किया।
मोदी को निहारते हुए ट्रोल
एक और वीडियो में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी साथ में जा रहे हैं। जबकि अन्य देशोंं के राष्ट्राध्यक्ष पैसेज बनाकर गलियारे में खड़े दिख रहे हैं। इन्हीं में से एक शहबाज मियां, पीएम मोदी को निहारते दिख रहे हैं। अब लोग इसका स्क्रीन शॉट और एडिटेड फोटो वायरल कर शहबाज मियां के मजे ले रहे हैं।
Two rich people talking business and a beggar looking at them with desperation.
— Incognito (@Incognito_qfs) September 1, 2025
That's how I see Shehbaz Sharif looking at Modi and Putin. pic.twitter.com/s6mqCaL5sL
पहले भी हो चुके हैं ट्रोल
यह पहली बार नहीं है जब शरीफ ऐसे किसी वाकये को लेकर सुर्खियों में आए हैं। 2022 के SCO शिखर सम्मेलन का एक पुराना वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रहा है। उस क्लिप में, द्विपक्षीय बातचीत के बाद प्रेस वार्ता के दौरान शरीफ का माइक बार-बार गिर रहा था, जिससे उन्हें बोलने में परेशानी हो रही थी। उस वीडियो में शरीफ को यह कहते हुए सुना गया था, "क्या कोई मेरी मदद कर सकता है?" इस पर पुतिन हँस पड़े थे। यह वीडियो भी उस समय खूब वायरल हुआ था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications