Good News: सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की मिली अनुमति, विदेश मंत्री शाही खानदान ने की घोषणा
सऊदी अरब में भी महिलाएं अब गाड़ी चला सकेंगी। महिलाओं के लंबे आंदोलन के बाद सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजाइज अल सऊद ने महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दी। बता दें कि अभी तक सऊदी अरब ही दुनिया की इकलौता ऐसा देश था जहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की आदत नहीं थी।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने शाही खानदान से मंगलवार को टेलीवीजन पर इस आदेश की घोषणा की। हालांकि अभी भी महिलाओं को सऊदी में गाड़ी चलाने के लिए जून 2018 तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि शाही आदेश के मुताबिक इस मामले में अब एक मंत्री स्तर की कमेटी बैठेगी जो 30 दिनों के अंगर अपने सुझाव पेश करेगी जिसके बाद जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- छुट्टी मनाने मोरक्को गए सऊदी किंग सलमान, खर्च कई देशों के सालभर के बजट से भी ज्यादा
सऊदी अरब ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यह आदेश शरिया के मुताबिक है क्योंकि धर्म में इस तरह की पाबंदी का कहीं कोई जिक्र नहीं है। बता दें कि सऊदी अरब में सालों से महिलाओं इस मांग के लिए प्रदर्शन करती रही हैं। इस मुद्दे पर सऊदी में लंबे समये से बहस चल रही थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी वजह से सऊदी अरब को काफी आलोचना झेलनी पड़ती थी।












Click it and Unblock the Notifications