छुट्टी मनाने मोरक्को गए सऊदी किंग सलमान, खर्च कई देशों के सालभर के बजट से भी ज्यादा
छुट्टी मनाने गए सऊदी किंग सलमान, खर्च कई देशों के सालभर के बजट से भी ज्यादा
नई दिल्ली। सऊदी अरब के किंग सलमान ने मोरक्को में अपनी सालाना छुट्टियां बिताई हैं। जुलाई में मोरक्को के प्रधानमंत्री ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। उन्होंने एक महीना मोरक्को में बिताया। खास बात ये है कि इस दौरान किंग के रहन-सहन पर 100 मिलियन डॉलर का खर्च हुआ है।


कुल टूरिज्म रिवेन्यू का 1.5 फीसदी किंग की छुट्टियों से
किंग सलमान एक महीने की छुट्टियों पर मोरक्को में अपने पसंदीदा स्पॉट पर रहे। इस दौरान सलमान ने एक महीने में 100 मिलियन डॉलर (तकरीबन साढ़े 6 अरब रुपए) खर्च किए। ये मोरक्को के टूरिज्म रिवेन्यू का कुल 1.5 फीसदी है।

200 कार, एक हजार कर्मचारी थे साथ
किंग सलमान छुट्टियों के दौरान टंगेर में 74 एकड़ में फैले खास पैलेस में रूके। उनके साथ एक हजार के लोगों का स्टाफ और 200 कारों का बेड़ा भी था। सलमान के यहां रहने के चलते इस समर पैलेस 12 महीने से बदलाव का काम चल रहा था। इस पैलेस में मेडिकल फेसिलिटी, रेस्टोरेंस्ट और तमाम दूसरी सुविधाएं मौजूद हैं।

खर्चीले रहन-सहन के लिए जाने जाते हैं किंग सलमान
सऊदी अरब के किंग सलमान बेहद भड़कीले और शाही अंदाज में जिंदगी गुजारने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले भी उनके विदेशी दौरों के लिए काफी तामझाम देखने को मिलता रहा है। इसी साल सलमान अपने इंडोनेशिया दौरे पर भी एक काफी लाव-लश्कर के साथ गए थे। 2015 में उनका अमेरिकी दौरा भी कुछ ऐसी ही वजहों से चर्चा में रहा था।












Click it and Unblock the Notifications