इजरायल और सउदी अरब में बढ़ी तकरार, फ्लाइट को नहीं दी उड़ान भरने की इजाजत, एयरस्पेस किया बंद

रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल से सऊदी अरब के लिए फ्लाइट स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली थी लेकिन सऊदी अरब ने अपने हवाई स्पेस में आने के लिए इजरायली फ्लाइट को परमिट देने से इनकार कर दिया।

तेलअवीव/रियाद, मई 26: इजरायल और फिलिस्तीन विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि इजरायल और सऊदी अरब आमने-सामने आ गये हैं। सऊदी अरब ने मंगलवार को अचानक इजरायली फ्लाइटों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। हालांकि, सऊदी अरब ने इजरायली विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करने के पीछे अभी तक कोई वजह नहीं बताई है लेकिन रिपोर्ट है कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले गुरियन हवाई अड्डे पर इजरायली विमान को पांच घंटे तक सऊदी अरब से इजाजत लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।

Recommended Video

    इजरायल और सउदी अरब में बढ़ी तकरार, फ्लाइट को नहीं दी उड़ान भरने की इजाजत, एयरस्पेस किया बंद
    इजरायली फ्लाइट के लिए एयरस्पेस बंद

    इजरायली फ्लाइट के लिए एयरस्पेस बंद

    रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल से सऊदी अरब के लिए फ्लाइट स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजे उड़ान भरने वाली थी लेकिन सऊदी अरब ने अपने हवाई स्पेस में आने के लिए इजरायली फ्लाइट को परमिट देने से इनकार कर दिया। हालांकि बाद में अल इजरायल की फ्लाइट मंगलवार दोपहर एक बजे सऊदी अरब से इजाजत मिलने के बाद उड़ान भरी। वहीं, सऊदी अरब ने इजरायली फ्लाइट को परमिट देने से क्यों इनकार किया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

    नवंबर में लिया था फैसला

    नवंबर में लिया था फैसला

    रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर में सऊदी अरब ने कहा था कि वो इजरायली विमानों को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत देगा। लेकिन, मंगलवार को इजरायली की राजधानी तेल अवीव से दुबई की पहली उड़ान भरने के बाद सऊदी अरब ने इजरायल के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। सऊदी अरब द्वारा अचानक लिया गया ये फैसला इजरायल के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सऊदी अरब अपना एयरस्पेस इजरायल के लिए नहीं खोलता है तो फिर इजरायल से संयुक्त अरब अमीरात जाने में एक फ्लाइट को तीन की बजाए 8 घंटे लगेंगें।

    दूतावास कर रहा है बातचीत

    दूतावास कर रहा है बातचीत

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल एयरलाइंस की प्रवक्ता ने एक टेक्स्ट मैसेज में कहा कि 'इजरायली विदेश मंत्रालय एयरस्पेस बंद करने की अचानक घटना को देख रहा है।' इससे पहले इजरायल की चैनल-13 ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सऊदी अरब ने इजरायल की फ्लाइट्स के लिए अपना एयरस्पेस बंद करने का फैसला लिया है। सऊदी अरब ने पिछले साल यूएई और इजरायल के बीच हुए 'अब्राहम समझौते' के बाद इजरायली फ्लाइट्स के लिए अपना एयरस्पेस खोलने का फैसला लिया था। हालांकि, सऊदी अरब उसमें शामिल नहीं हुआ था। आपको बता दें कि इजरायल के साथ अरब देशों ने पिछले साल 15 सितंबर को अब्राहम समझौता किया था, जिसमें इजरायल के अलावा अरब देशों में संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को, सूडान और बहरीन शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+