विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को ऐसा क्या कहा? इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जारी किया बयान
S Jaishankar Pakistan Army: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक कड़े बयान पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जयशंकर ने हाल ही में कहा था कि भारत की दीर्घकालिक सुरक्षा चुनौतियों की जड़ पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था है, जो आतंकवादी ढांचे को समर्थन देती है। इस बयान से तिलमिलाए पाकिस्तान ने इसे 'उत्तेजक, झूठा और गैर-जिम्मेदाराना' करार दिया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर आरोप लगाया कि भारत जानबूझकर उसकी सेना और राष्ट्रीय संस्थानों को बदनाम करने का अभियान चला रहा है। पाकिस्तान ने अपनी सेना पर गर्व जताते हुए कहा कि वे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के केंद्र में हैं और किसी भी प्रोपेगेंडा या दबाव से डरेंगे नहीं।

जयशंकर का बयान जो बना विवाद की जड़
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था पर सीधा निशाना साधा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की कई पुरानी सुरक्षा चुनौतियों का सीधा संबंध पाकिस्तान की उस सैन्य व्यवस्था से है, जो आतंकी ढांचे को लगातार समर्थन देती रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह कुछ देश 'अच्छे और बुरे आतंकवादियों' में अंतर करते हैं, उसी तरह पाकिस्तान की राजनीति में भी 'अच्छे और बुरे सैन्य नेतृत्व' का फर्क देखने को मिलता है। उन्होंने पाकिस्तान की तुलना में भारत की उच्च स्तर की जवाबदेही और कानूनी व्यवस्था पर भी जोर दिया।
ये भी पढ़ें: Pakistan: भयाकन कर्ज में डूबा पाक! नीलाम होगी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस, खरीददार बने आसिम मुनीर
पाकिस्तान ने बताया 'उत्तेजक और झूठा'
विदेश मंत्री जयशंकर के बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। रविवार को बयान जारी करते हुए उन्होंने जयशंकर के शब्दों को 'उत्तेजक, झूठा और गैर-जिम्मेदाराना' बताया। अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान अपने संस्थानों, विशेष रूप से सेना पर गर्व करता है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के केंद्र में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत हाल के महीनों में राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर पाकिस्तान की सेना को निशाना बना रहा है और एक बदनाम करने का अभियान चला रहा है।
राष्ट्रीय संस्थानों पर गर्व और मई संघर्ष का दावा
ताहिर अंद्राबी ने भारत के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सेना का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार राज्य है और उसके संस्थान देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मई महीने में हुए संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर की ओर संकेत) ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान किसी भी हमले का जवाबी और जिम्मेदार तरीके से सामना करने में पूरी तरह सक्षम है। उनका मुख्य तर्क यह रहा कि पाकिस्तान की सेना पर भारत का हमला, उसके आंतरिक राजनीतिक लाभ के लिए चलाया गया एक प्रोपेगेंडा है।
ये भी पढ़ें: Putin India Visit: S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से सस्ती ऊर्जा तक, पुतिन की भारत यात्रा के दौरान होगी ये बड़ी डील
भारत पर 'प्रोपेगेंडा कैंपेन' चलाने का आरोप
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत पर स्पष्ट रूप से एक प्रोपेगेंडा कैंपेन चलाने का आरोप लगाया। प्रवक्ता अंद्राबी ने कहा कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान के नेतृत्व और उसकी सेना को बदनाम करने के लिए यह अभियान चला रहा है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि पाकिस्तान इस तरह के दबाव या प्रोपेगेंडा से बिल्कुल भी डरेगा नहीं। पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और संस्थानों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा और भारत की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से












Click it and Unblock the Notifications