पीएम मोदी का निजी संदेश लेकर ईरान पहुंचे एस जयशंकर, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रईसी से की मुलाकात

तेहरान, 07 जुलाई। केंद्र सरकार के लिए आज (बुधवार) बड़ा दिन रहा, बड़े फेरबदल के बाद 43 नए मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई जबकि 13 दिग्गज मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया। कैबिनेट विस्तार को लेकर देश में मची खलबली के बीच केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर पीएम मोदी का संदेश लेकर ईरान पहुंचे। वहां उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक व्यक्तिगत संदेश सौंपा। एस जयशंकर रूस के लिए जाते समय तेहरान में एक ठहराव के दौरान ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

S Jaishankar reached Iran with PM Modi personal message met President Ebrahim Raisi

ईरान दौरे पर डॉ एस जयशंकर ने तेहरान में ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों व विकास पर चर्चा की। ईरानी विदेश मंत्री जवाद जरीफ के साथ अपनी बैठक में विदेश मंत्री ने चाबहार और अफगानिस्तान सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास ने अपने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों की मानें तो डॉ एस जयशंकर ने ईरानी राष्ट्रपति रईसी को पीएम मोदी की तरफ से भेजा गया बधाई संदेश सौंपा है। पूर्व न्यायपालिका प्रमुख रईसी ने जून में हुए राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: परमाणु समझौते पर ईरान ने लिया भड़काने वाला फैसला, अमेरिका को तीखा जवाब, और बढ़ेगा तनाव

हालांकि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अभी पद्भार ग्रहण नहीं किया है, अगस्त में वह कमान संभालेंगे। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने रईसी के साथ अपनी एक फोटो ट्वीट की है जिसमें वह दोनों एक ही छत के नीचे बैठे नजर आ रहे हैं। जयशंकर ने कैप्शन में लिखा, 'निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी को उनका भव्य स्वागत के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला एक व्यक्तिगत संदेश सौंपा। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग का विस्तार करने के लिए उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को गहराई से महत्व देते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+