जब स्पेसवॉक कर रहे यात्री को मिला संदेश, सब कुछ छोड़कर तुरंत भागो! आखिर क्या हुआ था वहां
रिपोर्ट के अनुसार ओलेग आर्टेमयेव, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर स्पेसवॉक कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम की सूचना दी, उन्हें रिप्लाई मिला कि सब कुछ छोड़ दो और तुरंत वापस जाना शुरू करो....
मॉस्को, 18 अगस्त : अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर काम करना काफी चुनौतियों से भरा हुआ होता है। बुधवार को यहां एक ऐसी घटना हुई जिसे हर कोई याद रखना चाहेगा। एक रूसी अंतरिक्ष यात्री की स्पेसवॉक को हालात के मद्देनजर कम करना पड़ गया। दरअसल, स्पेस यात्री के स्पेससूट में इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम आ गई थी।

ओलेग आर्टेमयेव के स्पेससूट में आई खराबी
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर काम करने के दौरान ओलेग आर्टेमयेव को उनके स्पेससूट के बैटरी पावर में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव का पता चला। उन्होंने मॉस्को मिशन कंट्रोल को इस बात की सूचना दी। इस खबर से कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत बिना समय गवाएं एयरलॉक में जाने का आदेश दे दिया गया। ऐसे समय अगर थोड़ी सी भी और देर हो जाती तो, स्पेस में ओलेग की हालत खराब हो सकती थी।

तुरंत इलेक्ट्रिकल प्रॉबलम की सूचना दी
खबर आपको विस्तार से बताते हैं, ओलेग आर्टेमयेव, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर स्पेसवॉक कर रहे थे। ठीक उसके कुछ समय बाद उन्हें लगा कि, उनके स्पेससूट की बैटरी में कुछ खराबी आ रही है। उन्होंने तुरंत स्पेससूट में हुए इलेक्ट्रिकल प्रॉबलम की सूचना दी। इसके बाद तुरंत उन्हें जवाब आया कि, 'तुम सब कुछ छोड़ दो और तुरंत वापस जाओ'।उनसे कहा गया, ओलेग वापस जाओ और स्टेशन की पावर से खुद को कनेक्ट करो।

स्पेसवॉक का समय कम हो गया
मॉस्को मिशन कंट्रोल से संदेश मिलने के बाद ओलेग ने फौरन एयरलॉक में जाने का फैसला किया। इस कारण उनका स्पेसवॉक का समय घट गया। रिपोर्ट के मुताबिक वे करीब साढ़े 6 घंटे की स्पेसवॉक पर थे। लेकिन स्पेससूट में खराबी आने के कारण उनका स्पेसवॉक का समय कम हो गया। आर्टेमयेव ने इसके बाद कहा कि स्पेससूट में सौर पैनलों की भी जरूरत है, ताकि ऐसी स्थिति में उन्हें रिचार्ज किया जा सके। रूसी स्पेस एजेंसी ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों आर्टेमयेव और माटेव को स्पेसवॉक पर इसलिए भेजा था, ताकि वो एक यूरोपीय रोबोटिक आर्म को जारी रख सकें, जिसे जुलाई 2021 में ऑर्बिटिंग कॉम्प्लेक्स में लॉन्च किया गया था।

बाल-बाल बच गए स्पेस यात्री
हालांकि, जानकार बताते हैं कि, आर्टेमयेव किसी तात्कालिक खतरे में नहीं थे, लेकिन अगर उनके स्पेससूट की बैटरी चली जाती तो हालात अवश्य बिगड़ सकते थे। इससे वह अपने साथी स्पेसवॉकर डेनिस मतवेव और मॉस्को कंट्रोल मिशन के साथ कम्युनिकेशन खो देते। इसीलिए उन्हें स्टेशन की पावर से कनेक्ट होने को कहा गया था। रूसी स्पेस एजेंसी ने दोनों अंतरिक्ष यात्रियों आर्टेमयेव और माटेव को स्पेसवॉक पर इसलिए भेजा था, ताकि वो एक यूरोपीय रोबोटिक आर्म को जारी रख सकें, जिसे जुलाई 2021 में ऑर्बिटिंग कॉम्प्लेक्स में लॉन्च किया गया था। बता दें कि, आर्टेमयेव एक अनुभवी और कुशल अंतरिक्ष यात्री हैं। खबरों के मुताबिक वे अब तक 45 घंटों से ज्यादा स्पेसवॉक कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर यह इस साल की सातवीं स्पेसवॉक थी।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications