यूक्रेन के विन्नित्सिया एयरपोर्ट पर रूसी सेना ने गिराया बम, 5 आम नागरिकों समेत 9 लोगों की मौत

मध्य यूक्रेन के विन्नित्सिया हवाईअड्डे पर रविवार को रूसी हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गई।

कीव, 7 मार्च। मध्य यूक्रेन के विन्नित्सिया हवाईअड्डे पर रविवार को रूसी हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी बचाव सेवाओं के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने कहा कि हमले के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 5 बजे एयरपोर्ट के मलबे से 15 लोगों को निकाला गया, जिसमें से 9 लोग मृत पाए गए। मरने वालों में 5 आम नागरिक व 4 सैनिक शामिल हैं।

bombing

मलबे में अभी और लोगों की तलाश की जा रही है। रविवार को एक वीडियो संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि आठ रूसी रॉकेटों ने विन्नित्सिया हवाई अड्डे पर बमबारी की। घटना के तुरंत बाद यूक्रेन की संसद ने भी कई ट्वीट किए जिसमें आसमान में आग और धुआं दिखाई दे रहा था। इस हादसे के बाद जेलेंस्की ने यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू करने के लिए विदेशों से अपनी मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति के तहत क्या खत्म हो जाएगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा?, PIB ने किया फैक्ट चेक

वीडियो संदेश के जरिए उन्होंने कहा, 'मैं बार-बार दोहरा रहा हू कि यूक्रेन के ऊपर आसमान बंद करो। सभी रूसी मिसाइलों के लिए इसे बंद कर दें ... लड़ाकू विमान, इन सभी आतंकवादियों के लिए।' हालांकि जेलेंस्की की मांगों को अभी तक किसी का समर्थन नहीं मिला है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने रविवार को कहा कि यूक्रेन पर आसमान बंद करने से विश्व युद्ध छिड़ जाएगा।

बेलारूस में होनी है दोनों देशों के बीत तीसरे दौर की बातचीत

रविवार के एक वीडियो संदेश के जरिए, जेलेंस्की ने रूस से लड़ने के लिए पूर्वी-यूरोपीय राष्ट्रों से यूक्रेन को हथियार और विमान भेजने का भी आह्वान किया। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है। विन्नित्सिया हवाई अड्डे पर रूस का हमला दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की वार्ता से ठीक पहले हुआ है। खबरों के अनुसार रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस के लिए रवाना हो गया है जहां वह वह रूसी समकक्षों से मुलाकात वार्ता करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+