नई शिक्षा नीति के तहत क्या खत्म हो जाएगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा?, PIB ने किया फैक्ट चेक

नई दिल्ली: साल 2020 में आयी नई शिक्षा नीति को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारी झूठीं खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक वायरल मैसेज के मुताबिक सरकार नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं खत्म करने वाली हैं। इसके बाद भारत सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली एजेंसी प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने इस खबर को लेकर सही जानकारी दी है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत 10वीं बोर्ड की परीक्षा खत्म की जा रही हैं।

Recommended Video

    Fact Check: नई शिक्षा नीति में 10वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होने के दावे का क्या है सच ?|वनइंडिया हिंदी
    10th board exam will over according new education policy

    मैसेज में कहा जा रहा है कि नई शिक्षा नीति को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी दे दी है और अब 10वीं बोर्ड खत्म होगा। मैसेज में लिखा है कि माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नई शिक्षा नीति 2020 को आज केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। आज केंद्रीय सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद 36 साल बाद देश में नई शिक्षा नीति लागू हो गई। सरकारी, निजी, डीम्ड सभी संस्थानों के लिए होंगे समान नियम। ये संदेश मानीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार के हवाले से काफी वायरल हो रहा है।

    10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा खत्म करने को लेकर वायरल संदेश का प्रेस सूचना कार्यालय (PIB) ने खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा कि- 'दावा: #NewEducationPolicy के तहत 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ खत्म की जाएंगी। #PIBFactCheck- यह दावा फर्जी है। नई शिक्षा नीति में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएँ खत्म करने का कोई प्रावधान नहीं हैं। कृपया ऐसे भ्रामक संदेश फॉरवर्ड न करें।' साथ ही पीआईबी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर एक लिंक भी शेयर किया है, जिसे आप आसानी से हिंदी भाषा में पढ़ सकते हैं।

    Fact Check

    दावा

    claim is false

    नतीजा

    fake

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+