Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने 303-303 सैनिकों की अदला-बदली की, जानिए क्या है पूरा मामला?

Russia Ukraine War: तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच दोनों देशों ने रविवार (25 मई) को 303-303 सैनिकों की अदला-बदली की। यह लगातार तीसरे दिन कैदियों का आदान-प्रदान हुआ है। शुक्रवार को 390 और शनिवार को 307 कैदियों की रिहाई के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा कैदी एक्सचेंज माना जा रहा है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के प्रयासों किए गए थे लेकिन असफल रहा।

हवाई हमले के बीच फैसला

यह घोषणा ऐसे समय पर आई जब रूस ने लगातार दूसरी रात यूक्रेनी राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया। रविवार सुबह तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनात के अनुसार, रूस ने कुल 367 ड्रोन और मिसाइलें दागीं जिसमें 69 मिसाइलें और 298 ईरान-निर्मित शाहेद ड्रोन शामिल थे। यह 2022 में शुरू हुए पूर्ण युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला था।

Russia Ukraine War

ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: कैदियों की अदला बदली के बीच रूस ने यूक्रेन पर दागी सबसे घातक मिसाइल, 13 की मौत

शहरों पर जानबूझकर हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, रूस ने कीव, झाइटोमिर, खमेलनित्सकी, टर्नोपिल, चेर्निहिव, सुमी, ओडेसा, पोल्टावा, निप्रो, माईकोलाइव, खारकीव और चेरकासी सहित 30 से अधिक शहरों और गांवों को निशाना बनाया। ये हमले जानबूझकर आम शहरों को निशाना बनाकर किए गए हैं। जब तक रूस पर सख्त और ठोस दबाव नहीं बनाया जाएगा, यह बर्बरता यूं ही चलती रहेगी। प्रतिबंध कारगर साबित हो सकते हैं - लेकिन अभी सबसे ज़रूरी है अंतरराष्ट्रीय समुदाय का संकल्प। अमेरिका, यूरोप और उन सभी देशों को निर्णायक कदम उठाने होंगे जो वास्तव में दुनिया में शांति चाहते हैं।

कीव में मातम और तबाही

रविवार को कीव डे मनाया जा रहा था एक राष्ट्रीय अवकाश जो मई के अंतिम रविवार को आता है, लेकिन इस बार माहौल मातम में डूबा था। कीव में रातभर धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं, ड्रोन मलबे से आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं। कीव में 4 लोगों की मौत और 16 घायल हुए। झाइटोमिर में 3 बच्चों की मौत हुई - जिनकी उम्र 8, 12 और 17 वर्ष थी। खमेलनित्सकी क्षेत्र में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई, जबकि माईकोलाइव में एक व्यक्ति की मौत हुई।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि एक छात्रावास को ड्रोन ने निशाना बनाया और एक दीवार में आग लग गई। एक आवासीय इमारत के खिड़कियों के शीशे टूट गए।

शांति वार्ता कैदी अदला-बदली पर चर्चा

बता दें कि, हाल ही में इस्तांबुल में दोनों देशों के बीच शांति वार्ता हुई। जिसमें कोई संघर्ष विराम नहीं हो पाया। लेकिन उस बैठक में कैदी आदान-प्रदान को लेकर बात हुई जो देखने को भी मिला।

ये भी पढ़ें Russia-Ukraine War Update: अब रुक जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध, शांति वार्ता में फिर चौधरी बनना चाहते हैं ट्रंप!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+