Russia Ukraine War: कैदियों की अदला बदली के बीच रूस ने यूक्रेन पर दागी सबसे घातक मिसाइल, 13 की मौत
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। तीन साल से ज्यादा वक्त से चल रही जंग में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। शनिवार को रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच कैदियों की अदला बदली हो रही थी। इसी दौरान रूस ने अब तक की सबसे घातक मिसाइल यूक्रेन पर दागी। इसमें 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस के ड्रोन हमले लगातार जारी हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि रविवार सुबह तीन बजे तक राजधानी में 10 लोग घायल हो चुके हैं।
Russia Ukraine War: रूसी सेना लगातर कर रही ड्रोन अटैक
यूक्रेन का बहुत बड़ा हिस्सा बर्बाद हो चुका है, लेकिन अब तक सीजफायर को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि यूक्रेन को युद्ध के बजाय अब शांति समाधान पर ध्यान देना चाहिए। रूस की ओर से कीव और यूक्रेन के दूसरे शहरों पर ड्रोन अटैक जारी हैं। कीव के मेयर ने दावा किया है कि लोसिव्स्की जिले में एक छात्रावास पर ड्रोन अटैक किया गया है। इसमें इमारत की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। द्निप्रोव्स्की में भी ड्रोन अटैक हुआ है जिसमें एक घर के बर्बाद होने की खबर है। रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला बदली हो रही है, लेकिन इस दौरान भी रूसी सेना का अटैक जारी है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की पुतिन व जेलेंस्की से फोन पर बातचीत, अब रूस-यूक्रेन के बीच किस शर्त पर होगा सीजफायर?
यूक्रेन और रूस के बीच कैदियों और नागरिकों की अदला बदली
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने एक्स पर कहा कि रूस की क्रूरता का दौर जारी है। शनिवार की पूरी रात यूक्रेनवासियों की नींद हराम करने के बाद यूक्रेन में रविवार की सुबह भी बहुत मुश्किल हुई है। कई हफ्तो में सबसे बड़ा रूसी हवाई हमला पूरी रात चला है। शुक्रवार और शनिवार को रूस-यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली का पहला दौर चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्षों ने 307 सैनिकों की अदला बदली की है और इससे पहले दोनों पक्षों ने 390 लोगों को रिहा किया गया है। तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच समझौते के लिए मीटिंग की गई थी, लेकिन यह मीटिंग बेनतीजा रही।
यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: क्या खत्म होगा युद्ध? यूक्रेन ने भेजा शांति प्रतिनिधिमंडल! रूस पर जताया संदेश












Click it and Unblock the Notifications