रूस का दोहरा रवैया, सीपीईसी पर रूस ने दिया पाकिस्तान को समर्थन
पाकिस्तान में रूस के राजदूत के बयान से भारत की चिंताएं दोगुनी। राजदूत एलेक्सी वाई देदोव ने सीपीईसी पर बयान देकर पाकिस्तान से जुड़ने की इच्छा।
मॉस्को। रूस ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) पर सार्वजनिक तौर पर पाकिस्तान को अपना सपोर्ट दे डाला है। इसके साथ ही रूस ने भारत की चिंताओं को दोगुना कर दिया है। रूस के इस कदम से उन कोशिशों को धक्का लग सकता है जो आतंकवाद के मुद्दे पर पाक को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने से जुड़ी हैं।

पहले मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज
रूस ने कुछ दिनों पहले सीपीईसी पर इसके झुकाव को लेकर पाक मीडिया में आई रिपोर्ट्स को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया था।
अब एक बार फिर से रूस की ओर से आए नए बयान ने सीपीईसी के लिए इसके झुकाव की पुष्टि कर दी है।
रूस ने न सिर्फ सीपीईसी को खुला समर्थन दिया है बल्कि उसने इसे यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन प्रोजेक्ट के साथ जोड़ने की इच्छा भी जाहिर कर दी है।
पाकिस्तान और चीन का प्रोजेक्ट सीपीईसी बलूचिस्तान प्रांत में स्थित ग्वादर पोर्ट को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ेगा। सीपीईस भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यह पीओके के गिलगित-बाल्टीस्तान से होकर गुजरता है।
चीन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इससे जुड़ी चिंताओं को दरकिनार कर दिया था। पीएम मोदी ने इस विवादित जमीन पर चीन की भूमिका पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी बात की थी।
सीपीईसी पाक के लिए काफी अहम
पिछले माह पाकिस्तानी मीडिया की ओर से एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया था कि रूस, सीपीईसी का हिस्सा बनकर खुद को ग्वादर पोर्ट से जोड़ना चाहता है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने इस बात को खारिज कर दिया था। पाक में रूस के राजदूत एलेक्सी वाई देदोव ने कहा कि रूस और पाकिस्तान ने इस बात पर चर्चा की है कि रूस के यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन प्रोजेक्ट को सीपीईसी में शामिल कर देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि रूस मजबूती के साथ सीपीईसी का समर्थन करता है क्योंकि यह पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के अलावा रीजनल कनेक्टिविटी के लिए भी काफी अहम है।
रूस की ओर से आ रहे मिल-जुले बयानों के बाद भारत के माथे पर शिकन आना लाजिमी है।
रूस के दोहरे मापदंड
रणनीतिक मामलों से जुड़े विशेषज्ञों की मानें तो रूस की ओर से आया नया बयान भारत-रूस के संबंधों को एक अनिश्चितता की ओर ले जाता है। ब्रह्म चेलानी के मुताबिक ऐसा लगता है कि रूस अब भारत को एक भरोसमंद दोस्त या साथी नहीं मानता है।
सीपीईसी को अपना समर्थन देकर और पाकिस्तान की ओर से समर्थन हासिल करने वाले तालिबान के साथ बातचीत को बढ़ावा देकर रूस, भारत के हितों को चुनौती देने में लगा है।
रूस के राजदूत की ओर से आया यह बयान पाकिस्तान पर रूस के दोहरे रवैये का नया उदाहरण है।
अक्टूबर में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान रूस ने लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों पर सार्वजनिक तौर पर भारत के साथ कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। रूस का यह कदम चीन के विरोध के बाद उठाया गया था।
हमले की निंदा भी और पाक का समर्थन
वहीं उरी आतंकी हमले के बाद जहां रूस ने हमले की निंदा तो की वहीं पाकिस्तान में उसकी फौज ज्वॉइन्ट एक्सरसाइज करने पहुंच गई।
शीत युद्ध के बाद पहली बार रूस-पाक की सेनाओं की इस 'जुगलबंदी' ने भारत को परेशान कर दिया था। भारत ने अपनी चिंताओं से रूस को अवगत करा दिया था।
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
China Pakistan Gwadar Port: दोस्ती में आई दरार! ड्रैगन ने ईरान और तालिबान पर दिया अल्टीमेटम -
बिहार के 6 मेडिकल कॉलेजों में बनेगा हिमोफीलिया-थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, मरीजों को मिलेगी मुफ्त सुविधा -
बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन, IGIMS ने रचा इतिहास -
ईरान-सऊदी युद्ध से बचने के लिए पाकिस्तान का खतरनाक खेल? भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग' की चली चाल -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन?












Click it and Unblock the Notifications