Russian Air Strikes: रूस का सीरिया पर बड़ा हवाई हमला, एयर स्ट्राइक में 2 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत
Russian Air Strikes on Syria: रूस ने सीरिया पर बड़ा हमला किया है। रूसी हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर पश्चिम सीरिया के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर रूस ने हमला किया है। रूसी हवाई हमलों के बाद दो बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है।
एएफपी के अनुसार, सीरिया के विद्रोही-नियंत्रित उत्तर-पश्चिमी इदलिब प्रांत में एक शहर पर रूसी लड़ाकू विमानों ने बमबारी की है। जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हो गए।

जिस्र अल-शुघुर शहर पर रविवार को हुए हमले में फल और सब्जी बाजार को लक्ष्य बनाया गया था। प्रत्यक्षदर्शी ने सीएनएन को बताया कि "मिसाइल में इतना दबाव औ धार थी कि पास में भीड़ भरे बाजार भी प्रभावित हो गया।
स्थानीय पत्रकार 26 वर्षीय अहमद राहल ने कहा कि हमले के तीस मिनट बाद, मैं उस स्थान पर गया। "मैंने जमीन पर टमाटर की गाड़ियां और फर्श पर खून देखा।"
मुस्लिम बहुल देश में त्योहार ईद अल-अधा से पहले रूस ने हवाई हमला किया है। इलाके में हवाई हमलों का यह दूसरा दिन है। सिविल डिफेंस ने कहा कि पिछले चार दिनों में तोपखाने की गोलीबारी भी देखी गई है। जिस्र अल-शुघुर में रविवार का हमला उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अब तक का सबसे घातक हमला है। पिछले कुछ महीनों में देश भर में रूसी सैन्य हवाई हमले से उल्लेखनीय आक्रामकता दिखाई है।
यह भी पढ़ें- Russia coup: रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टला, पीछे हटे पुतिन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सैनिक












Click it and Unblock the Notifications