Russia coup: रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टला, पीछे हटे पुतिन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सैनिक
रूस के दक्षिणी वोरोनिश क्षेत्र से वैगनर सैनिक बाहर निकल चुके हैं। ऐसे में यहां सामान्य स्थिति बहाल हो रही है। यातायात भी शुरू कर दिया गया है।
Russia coup: क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने घोषणा की है कि सशस्त्र विद्रोह बढ़ाने के लिए येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ आरोप हटा दिए जाएंगे। उनके साथ शामिल होने वाले सैनिकों पर भी मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। इसके साथ ही वैगनर समूह के लड़ाके जिन्होंने विद्रोह में भाग नहीं लिया था, उन्हें अनुबंध की पेशकश की जाएगी। रूसी रक्षा मंत्रालय की इस घोषणा के बाद वैगनर सैनिक विरोध से अब पीछे हट रहे हैं।
रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि निजी सैन्य कंपनी वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन विद्रोह को खत्म करने के समझौते के तहत पड़ोसी देश बेलारूस चले जाएंगे।

दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वैगनर प्रमुख के खिलाफ सभी केस बंद किए जाएंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, वैगनर ग्रुप के सदस्यों पर भी मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। रूस पीएमओ ने कहा कि वैगनर के साहसिक कार्यों की सरकार ने हमेशा सम्मान किया है।
वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की रूस में विरोध को लेकर पुतिन पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि पुतिन अब मॉस्को में नहीं हैं। जेलेंस्की ने पुतिन पर तंज सकते हुए कहा है कि जो कोई भी बुराई का रास्ता चुनता है वह खुद को नष्ट कर लेता है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने अपनी कमजोरी और अपनी सरकार की मूर्खता को लंबे समय तक छुपाए रखा और झूठा प्रचार किया। अब सच सामने आ गया है। इतनी अराजकता है कि इसे छिपाने में किसी भी प्रकार का झूठ अब नहीं चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications