इजिप्‍ट में अपने नागरिकों की मौत का बदला आईएसआईएस से लेंगे पुतिन

मॉस्‍को। रूस ने इस बात का पुष्टि कर दी है कि इजिप्‍ट के सिनाई में उसका जो पैसेंजर जेट हादसे का शिकार हुआ था, वह एक आतंकी कार्रवाई का नतीजा था। 17 दिनों बाद रूस ने इस बात को माना है कि सिनाई में उसका जेट एक आतंकी हमले का शिकार हुआ था। इसके साथ ही रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन ने आईएसआईएस से बदला लेने की ठान ली है।

Putin-the-most-powerful-550

रूस की इंटेलीजेंस एजेंसी की ओर से पुतिन को इसकी जानकारी दी गई है। इंटेलीजेंस एजेंसी ने पुतिन को बताया है कि 31 अक्टूबर को हुए हमले में विस्फोटक के जरिए जेट को ब्‍लास्‍ट किया गया था।

इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन ने स्पेशल सर्विस को उन पर शिकंजा कसने को कहा है जो दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं। पुतिन ने हमलावरों की पहचान कर उन्‍हें कड़ी सजा देने का आदेश दे दिया है।

रूस के सुरक्षा प्रमुख ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया है कि 224 लोगों को लेकर जा रहे एक विमान को आतंकवादी हमले में गिरा दिया गया। क्रेमलिन ने आज यह खबर दी।

सुरक्षा एजेंसी एफएसबी के प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने सोमवार को पुतिन से कहा कि कोई भी आसानी से इस बात को कह सकता है कि यह एक आतंकी हमला था।

विशेषज्ञों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि विमान बम के कारण आसमान में क्षतविक्षत हो गया। यह बम करीब एक किलोग्राम टीएनटी का था। इसके बाद पुतिन ने उन लोगों को बर्बाद करने का वादा किया है जो इसके जिम्‍मेदार हैं।

31 अक्टूबर को हुए इस हादसे में 224 लोगों की मौत हो गई थी। आईएसआईएस ने इस घटना के बाद दावा किया था उसने विमान को गिराया है लेकिन उसके दावे को रूस ने उस वक्त नहीं माना था, लेकिन अब रूस की सुरक्षा एजेंसी ने मान लिया है कि विमान आतंकी हमले में गिराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+