इस आग का दरिया से निकल रहा मौत का लावा, यूजर ने कहा, 'चिपक जाऊंगी इससे'

हैरत में डाल देने वाले इस वीडियो में जिस रफ्तार से धधकती आग बह रही है, उसे देखकर आपको लगेगा कि ये वीएफएक्स का कमाल है, लेकिन ये वीडियो ज्वालामुखी से फूटे लावा की है।

होनोलूलू, 26 जुलाई : कुदरत अगर खूबसूरत है, तो इसका विनाशकारी रूप भी हमें देखने को मिल जाते हैं। ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा हो या फिर तूफान, ये चीज़ें पल भर में इंसानों और उनकी बस्तियों को खत्म कर सकती हैं। इस वक्त ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लावा को पानी की तरह बहता हुआ देखा जा सकता है।अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित हवाई राज्य जो कि प्रशांत महासागर से सटा हुआ है। वहां के ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के बाद लावा बहकर बाहर निकल रहा है।

लावा एक मौत की बहती हुई दरिया है

लावा एक मौत की बहती हुई दरिया है

ट्विटर हैंडल वंडर ऑफ साइंस द्वारा साझा की गई क्लिप में हर तरफ काली ज्वालामुखीय मिट्टी के साथ इलाके से लावा की धारा को बहते हुए दिखाया गया है। वीडियो से जुड़े ट्वीट में लिखा है, "हवाई के किलाऊआ ज्वालामुखी से तेजी से बहने वाली लावा की नदी का अविश्वसनीय क्लोज-अप फुटेज देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं।

सबसे खतरनाक और सक्रिय ज्वालामुखी है

हवाई द्वीप में पांच ज्वालामुखी में से एक किलाउआ ज्वालामुखी है। किलाउआ को इस क्षेत्र का सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है। इस हैरतअंगेज वीडियो को 12 घंटे से भी कम समय में 1.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

मैं बहती लावा नदी से चिपक जाना चाहती हूं

मैं बहती लावा नदी से चिपक जाना चाहती हूं

इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने जब ज्वालामुखी का विकराल रूप देखा तो उसने कहा, मैं इन्हीं कारणों की वजह से ज्वालामुखी विज्ञानी नहीं बन सकता । मैं बहती लावा नदी से चिपक जाना चाहती हूं।

सोशल मीडिया में वायरल हो गया वीडियो

बता दें कि, किलाउआ से बहते हुए लावा की एक तेज धारा को दिखाते हुए एक वीडियो, जो हवाई द्वीप बनाने वाले पांच ज्वालामुखियों में से एक है, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किलाउआ को इस क्षेत्र के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+