Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UK PM रेस में काफी आगे निकले ऋषि सुनक, 100 से ज्यादा सांसदों का समर्थन, जॉनसन को चेतावनी

द टाइम्स की लीड स्टोरी में कहा गया है कि, ऋषि सुनक के समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से अपनी उम्मीदवारी नहीं जताने का आग्रह किया है।

UK PM Race: प्रधानमंत्री पद से लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ऋषि सुनक एक बार फिर से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों की पहली पसंद बन गये हैं और प्रधानमंत्री पद की रेस शुरू होते ही वो अपने प्रतिद्वंदियों से काफी आगे निकल गये हैं। ब्रिटेन के पूर्व चांसलर ऋषि सुनक को 100 से ज्यादा सांसदों ने सीधा समर्थन दे दिया है, लिहाजा बहुत जल्द ऋषि सुनक प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर सकते हैं और फिर अगले हफ्ते पार्टी सदस्यों के बीच वोटिंग की प्रक्रिया में जा सकते हैं। हालांलि, पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऋषि सुनक से पार्टी हित के लिए उम्मीदवारी से पीछे हटने की अपील की है।

Recommended Video

    Britain का नया PM कौन?, Rishi Sunak रेस में सबसे आगे, टक्कर में बस ये एक नाम | वनइंडिया हिंदी |*News
    ऋषि सुनक को भारी समर्थन

    ऋषि सुनक को भारी समर्थन

    ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी, जिसके सांसदों को टोरी कहा जाता है, उनके बीच ऋषि सुनक काफी प्रसिद्ध हैं और टोरी सांसद टोबियास एलवुड ने शुक्रवार देर रात ट्वीट करते हुए कहा कि,'ऋषि सुनक की दावेदारी को तीन आंकों की सीमा तक ले जाने के लिए उन्हें काफी सम्मानित महसूस हो रहा है।" इस बार प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए अधिकतम तीन टोरी सांसद ही अपनी उम्मीदवारी घोषित कर सकते हैं और उम्मीदवारी जताने के लिए 100 सांसदों का समर्थन होना जरूरी रखा गया है। आपको बता दें कि, कंजर्वेटिव पार्टी में कुल 357 सांसद हैं और संसद में उसे प्रचंड बहुमत हासिल है। वहीं, ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार तक सिर्फ एक महिला सांसद पेनी मोर्डंट ने ही अपनी दावेदारी की घोषणा की थी, जबकि ब्रिटिश मीडिया का दावा है, कि बोरिस जॉनसन भी फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए अपनी दावेदारी की घोषणा कर सकते हैं।

    किसकी दावेदारी है ज्यादा मजबूत?

    किसकी दावेदारी है ज्यादा मजबूत?

    वहीं, ओपिनियन द्वारा करवाए गये एक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि, पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस रेस में तीसरे नंबर पर हैं और ब्रिटेन के मतदाता अगले प्रधानमंत्री के लिए ऋषि सुनक और पेनी मोर्डंट को बोरिस जॉनसन पर तरजीह देंगे। वहीं, जब ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन के बीच किसी एक उम्मीदवार को चुनने के लिए सर्वे किया गया, तो ऋषि सुनक 44 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे, जबकि 31 प्रतिशत लोगों ने बोरिस जॉनसन को चुना। हालांकि, ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, बोरिस जॉनसन ने पार्टी हित के लिए ऋषि सुनक से अपनी उम्मीदवारी से पीछे हट जाने की अपील की है। वहीं, आइये जानते हैं, अलग अलग ब्रिटिश अखबार प्रधानमंत्री पद के लिए क्या रिपोर्ट दे रहे हैं।

    द सन की रिपोर्ट

    द सन की रिपोर्ट

    ब्रिटिश अखबार द सन ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पूर्व सहयोगी जेम्स डुड्रिज के हवाले से खबर दी है, कि बोरिस जॉनसन फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं, द सन की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है, कि बोरिस जॉनसन अपनी दावेदारी जताने से पहले ऋषि सुनक से बात कर सकते हैं और किसी समझौते तक पहुंच सकते हैं, ताकि कंजर्वेटिव पार्टी को साल 2024 के दिसंबर महीने में होने वाले आम चुनाव में किसी संभावित खतरे को टाला जा सका। द सन ने लिखा है कि, बोरिस जॉनसन लंदन वापसी के लिए उड़ान भर चुके हैं और अखबार ने उन्हें कोट करते हुए लिखा है कि, "हम ऐसा करने जा रहे हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।"

    द टाइम्स की रिपोर्ट

    द टाइम्स की रिपोर्ट

    वहीं, द टाइम्स की लीड स्टोरी में कहा गया है कि, ऋषि सुनक के समर्थकों ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से अपनी उम्मीदवारी नहीं जताने का आग्रह किया है। ऋषि सुनक के समर्थकों ने बोरिस जॉनसन को चेतावनी दी है, कि अगर वो अपनी उम्मीदवारी जताते हैं, तो वो पार्टी को 'बर्बादी' का सामना करना पड़ेगा। ऋषि सुनक के समर्थकों का कहना है कि, जॉनसन के लिए प्रधानमंत्री आवास के लिए दूसरा स्पैल देश की अर्थव्यवस्था के लिए "विनाशकारी" होगा। अपने प्रमुख संपादकीय में, द टाइम्स ने फिर से एक विशिष्ट उम्मीदवार का समर्थन करने के बारे में स्पष्ट किया है। वहीं, पिछली बार भी द टाइम्स ने लिज ट्रस के ऊपर ऋषि सुनक की दावेदारी का समर्थन करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार माना था। द टाइम्स ने इस बार अपने स्पेशल संपादकीय में लिखा है, कि नेता को अपनी वफादारों के विपरीत क्षमता के आधार पर मंत्रियों का चुनाव करना चाहिए और अगले प्रशासन को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, कि वह बड़े बड़े वादे नहीं करे, ताकि उसे पूरा ना कर सके।

    द मेल की रिपोर्ट

    द मेल की रिपोर्ट

    वहीं, द मेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि, छह कैबिनेट मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का समर्थन कर रहे हैं, जिनमें रक्षा सचिव बेन वालेस और उत्तरी आयरलैंड के सचिव क्रिस हेटन-हैरिस भी शामिल हैं। वहीं, व्यापार सचिव जैकब रीस-मोग ने भी बोरिस जॉनसन के नाम का समर्थन किया है।

    द टेलीग्राफ की रिपोर्ट

    द टेलीग्राफ की रिपोर्ट

    द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सचिव केमी बैडेनोच और पूर्व गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन, बोरिस जॉनसन का समर्थन करने पर विचार कर रहे हैं। द टेलीग्राफ के पूर्व संपादक चार्ल्स मूर, जो बोरिस जॉनसन का लंबे वक्त से समर्थन करते रहे हैं, उन्होंने लिखा है कि, बोरिस जॉनसन को इस रेस से बाहर हो जाना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान इस बात के सबूत नहीं हैं, कि देश की अर्थव्यवस्था में कोई परेशानी आई थी, क्योंकि सुनक देश के वित्तमंत्री थे। वहीं, उन्होंने आगे लिखा है कि, ऋषि सुनक के देश की अर्थव्यवस्था को सही तरीके से आगे ले जाने का बेहतर कौशल है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+