US Midterm Results: प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी की हुई जीत, बाइडेन बोले, मिलकर काम करेंगे
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लिया है। अब प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी की सीटें 218 हो गईं हैं।
अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) ने मध्यावधि चुनाव (US Midterm Election) में बहुमत हासिल करके प्रतिनिधि सभा (Representative House) का नियंत्रण हासिल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिपब्लिकन माइक गार्सिया ने कैलिफोर्निया के 27वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में बुधवार को जीत हासिल कर ली, जिसके बाद Republican Party (GOP) की कुल सीटें 218 हो गईं और उन्होंने आवश्यक बहुमत सीमा प्राप्त कर ली।

क्या ट्रंप 2024 में बाइडेन को देंगे टक्कर
रिपब्लिकन पार्टी 2024 में राष्ट्रपति के चुनाव में जीत का दावा तो ठोक रही है लेकिन इतने कम अंतर से जीतना उनके लिए आगे चलकर परेशानी खड़ा कर सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप को आशा है कि वे 2024 में सत्ता वापसी करेंगे। बात करते हैं मध्यावधि चुनाव की तो रिपब्लिकन पार्टी ने जबरदस्त जीत की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, अमेरिका में ऐसा कुछ हुआ नहीं। बाइडेन ने कहा था कि देश में रेड वेव नहीं दिख रहा है। यह ट्रंप के लिए निराश करने वाली खबर हो सकती है। क्योंकि वे इस चुनाव में भारी जीत के बाद 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत का ख्वाब देख रहे थे। उनको उम्मीद थी कि मिड टर्म में भारी जीत मिलने से वे 2024 के लिए आधार तैयार कर सकते हैं।

Kevin McCarthy हो सकते हैं नए स्पीकर
रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिकन माइनॉरिटी लीडर Kevin McCarthy के हाउस स्पीकर बनने की संभावना है। वह डेमोक्रेट नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) का स्थान ले सकते हैं। हालांकि, रिपब्लिकन को जिस 'रेड वेव' की उम्मीद थी, वो तो नहीं दिखाई दी लेकिन फिर भी वे बहुमत को हासिल करने में सक्षम रहे।

435 में से 218 सीटों पर जीत
खबर के मुताबिक 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में कम से कम 218 सीटों के साथ रिपब्लिकन के लिए जीत का अनुमान लगाया था। यह एक हफ्ते बाद आया जब लाखों अमेरिकियों ने मध्यावधि चुनाव के लिए मतदान किया, जो आम तौर पर व्हाइट हाउस में पार्टी की अस्वीकृति प्रदान करता है।

'डेमोक्रेट शासन का युग हुआ खत्म', बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी को दी बधाई
शीर्ष सदन के रिपब्लिकन केविन मैक्कार्थी ने अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "एक-पार्टी डेमोक्रेट शासन का युग समाप्त हो गया है।वहीं, डेमोक्रेट पार्टी के नेता और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी को जीत की बधाई दी। बाइडेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में नेता (केविन) मैकार्थी, हाउस बहुमत जीतने वाले रिपब्लिकन को बधाई दी। मैं हाउस रिपब्लिकन के साथ काम करने के लिए तैयार हूं।
-
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications