NEET Re-Exam से पहले फूटा OMR शीट बम! 'पैसे दो-सीट लो', लीक वीडियो से NTA में भूचाल, कटघरे मे एक्ज़ाम-सेंटर्स

NEET UG 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मूल परीक्षा में पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद जहां राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी में जुटी है, वहीं अब ओएमआर (OMR) उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ का एक नया और चौंकाने वाला दावा सामने आया है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर बिचौलियों द्वारा लाखों रुपये की मांग किए जाने के इस सनसनीखेज खुलासे ने 21 जून को होने वाले री-एग्जाम से पहले 22 लाख से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंताओं को कई गुना बढ़ा दिया है।

इसके बदले लाखों रुपये की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा खेल परीक्षा केंद्रों से जुड़ा हो सकता है। अहमदाबाद के एक युवक ने इस मामले में बातचीत के कथित ऑडियो और अन्य जानकारी साइबर सेल को सौंप दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इस नए आरोप ने NEET री-एग्जाम से पहले छात्रों और अभिभावकों की चिंता और बढ़ा दी है।

NEET UG 2026

OMR शीट से छेड़छाड़ का दावा

अहमदाबाद निवासी शुभम ठाकर ने दावा किया है कि कुछ बिचौलिए छात्रों को परीक्षा में सफल कराने के लिए OMR शीट में बदलाव कराने की बात कह रहे हैं। उनके अनुसार, इन लोगों ने करीब 20 लाख रुपये लेकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें: CBSE के री-इवैल्यूएशन पोर्टल को हैकर्स ने बनाया निशाना, लॉन्च होते ही DoS अटैक! अब कैसे करें अप्लाई?

कैसे काम करने का दावा कर रहा गिरोह?

शुभम के मुताबिक, बिचौलियों ने बताया कि उम्मीदवारों को केवल अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी देनी होगी। इसके बाद छात्रों को परीक्षा के दौरान OMR शीट खाली छोड़ने की सलाह दी जाती है। आरोप है कि गिरोह से जुड़े लोग कुछ परीक्षा केंद्रों के कर्मचारियों और अधिकारियों को पैसे देकर अपने पक्ष में कर लेते हैं। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा खत्म होने के बाद खाली OMR शीट में सही जवाब भर दिए जाएंगे।

टॉप रैंक नहीं, सिर्फ एडमिशन का वादा

दिलचस्प बात यह है कि कथित गिरोह छात्रों को बहुत ज्यादा अंक या ऑल इंडिया टॉप रैंक दिलाने का दावा नहीं करता। इसके बजाय केवल इतने अंक दिलाने की बात कही जाती है जिससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की संभावना बन सके। माना जा रहा है कि ऐसा संदेह से बचने के लिए किया जाता है।

साइबर सेल तक पहुंचा मामला

शुभम ठाकर ने बताया कि उन्होंने बिचौलियों के साथ हुई पूरी बातचीत रिकॉर्ड की थी। उन्होंने यह रिकॉर्डिंग और अन्य जानकारी गुजरात साइबर सेल को सौंप दी है। शिकायत मिलने के बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सच्चाई पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी लगा था पेपर लीक का आरोप

इससे पहले NEET UG 2026 की मूल परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के कारण विवादों में आ गई थी। दावा किया गया था कि कई राज्यों में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए प्रश्न पत्र करीब 15 लाख रुपये में बेचे जा रहे थे। बढ़ते विवाद के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया।

21 जून को होगी दोबारा परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 21 जून 2026 को NEET UG री-एग्जाम आयोजित करने जा रही है। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। NTA के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने री-एग्जाम प्रक्रिया के लिए अपनी बैंकिंग जानकारी भी अपडेट की है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में छात्रों और अभिभावकों को जानकारी दी थी कि NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून, रविवार को होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी किए जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: CBSE मार्किंग विवाद में बड़ा एक्शन: कौन हैं IAS एस राधा चौहान, सरकार ने सौंपी कड़क जांच! जानें हर अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+