यूपी के मिर्जापुर का लाल बना ब्रिटेन में मेयर, बेहद रोचक है राज मिश्रा की जीत की कहानी
Raj Mishra Mayor Britain: ब्रिटेन में हुए मेयर के चुनाव में एक बार फिर से भारतवंशियों ने कमाल कर दिया है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले राज मिश्रा (Raj Mishra) ने कंजर्वेटिव पार्टी के पार्षद के रूप में वेलिंगबरो (Wellingborough) शहर के मेयर का पद जीत लिया है। लंदन से करीब 100 किलोमीटर दूर वेलिंगबरो में भारतीय लोगों की संख्या महज 1 फीसदी है। इसके बावजूद भी राज मिश्रा ने चुनाव जीत लिया है।

ब्रिटेन से हजारों किलोमीटर दूर गांव में भी जश्न
राज मिश्रा की इस जीत पर ब्रिटेन के साथ-साथ हजारों किलोमीटर दूर उनके गांव में भी जश्न का माहौल है। यूपी के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले के पैतृक गांव भटेहरा में लोग उत्सव मना रहे हैं। बता दें कि, गांव में ही पले-बढ़े राज मिश्रा के इस उपलब्धि से लोग बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनके माता-पिता समेत परिवार के लोग अभी भी मिर्जापुर में रहते हैं। चुनाव जीतने के बाद बाद ही राज मिश्रा ने अपने माता-पिता और भाइयों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें यह खुशी की खबर साझा की।
जाने कैसे बने मेयर?
राज मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के एक छोटे गांव भठेहरा से ताल्लुक रखते हैं। पढ़ाई के बाद वे ब्रिटेन गए, जहां उन्होंने कड़ी मेहनत से एक नई पहचान बनाई। ब्रिटेन में बसने के बाद उन्होंने वहां की स्थानीय राजनीति में रुचि ली और यूके की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी Conservative Party से जुड़ गए। राज मिश्रा ने पहले Wellingborough टाउन में काउंसलर (नगर पार्षद) का चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद वे मेयर के चुनाव में पर्चा दाखिल किया जहां उन्हें पार्षदों ने मेयर चुन लिया।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल
दुनियाभर की राजनीति में बढ़ा भारतीयों का दबदबा
बता दें कि, ब्रिटेन की राजनीति में लगातार भारतीय समुदाय के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है। ब्रिटेन के कई अन्य शहरों में भी भारतीय मूल के लोग लगातार चुनाव जीत रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले ऋषि सुनक ब्रिटेन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन कर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा भी दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोग अब चुनाव जीत कर बड़े पदों पर पहुंच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications