Ajab Gajab: दुनिया के इन देशों में नहीं देना पड़ता है टैक्स, जानिए लिस्ट में किस-किस देश का नाम शामिल
Ajab Gajab: दुनिया भर में सरकार अपने देश के काम-काज के लिए टैक्स पर निर्भर रहती है। इसको लेकर सभी देशों में कुछ नियम होते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पर टैक्स जीरो हैं। यानी की उस देश में एक रुपया भी टैक्स नहीं लगता है।
चलिए इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताते हैं कि किन देशों में एक रुपया भी टैक्स नहीं लगता है।

UAE
Income Tax फ्री वाले देशों की सूची में पहला स्थान संयुक्त अरब अमीरात का है। इस देश में जनता से किसी भी प्रकार का डायरेक्ट टैक्स नहीं लिया जाता है। यहां पर सरकार के आय का मुख्य साधन अप्रत्यक्ष कर( INDIRECT TAX) है।
बहरीन (Bahrain)
टैक्स फ्री देशों की लिस्ट में बहरीन का नाम भी शामिल है। इस देश में भी आम जनता से किसी भी प्रकार का डायरेक्ट टैक्स नहीं वसूला जाता है। यहां पर भी सरकार अप्रत्यक्ष कर( INDIRECT TAX)पर निर्भर रहती है।
ये भी पढ़ें Ajab Gazab: इन देशों में नहीं रहते एक भी भारतीय, लिस्ट में एक पड़ोसी देश का नाम भी शामिल
कुवैत (Kuwait)
डायरेक्ट टैक्स फ्री वाले कंट्री में कुवैत का भी नाम शामिल है। यहां पर कोई भी व्यक्तिगत टैक्स नहीं लगता है। दरअसल, यहां पर सरकार को तेल के निर्यात से कमाई होती है। कमाई भी इतनी है कि सरकार को डायरेक्ट टैक्स लेने की जरूरत नहीं होती है।
सऊदी अरब (Saudi Arabia)
दुनिया के समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं में से एक माने जाने वाले सऊदी अरब में भी किसी प्रकार का कोई डायरेक्ट टैक्स नहीं लगता है। यहां पर भी सरकार तेल के निर्यात और अप्रत्यक्ष कर ( INDIRECT TAX) से होने वाली कमाई पर निर्भर रहती है।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल
बुनेई-ओमान (Bunei-Oman)
तेल भंडार के लिए मशहूर इन देशों में भी लोगों को INCOME TAX नहीं देना होता है। यहां पर भी सरकार तेल के निर्यात और अप्रत्यक्ष कर( INDIRECT TAX)से होने वाली कमाई पर निर्भर रहती है।
मोनाको- नौरू (Monaco-Nauru)
यूरोप के इस देश में भी लोगों को INCOME TAX नहीं देना होता है। यहां पर भी सरकार व्यवस्था चलाने के लिए अप्रत्यक्ष कर( INDIRECT TAX) पर निर्भर है।
सोमालिया (Somalia)
पूर्वी अफ्रीकी देश गरीब देशों में शामिल है। इसके बावजूद भी यहां पर जनता को INCOME TAX नहीं देना पड़ता है।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल












Click it and Unblock the Notifications