Qatar Indian Embassy Advisory: 'भूलकर भी न करें ये गलती', कतर में फंसे भारतीयों के लिए गाइडलाइन जारी
Qatar Indian Embassy Advisory 2026: मिडल ईस्ट में जारी भीषण जंग अब उस मुहाने पर पहुंच गई है, जहां भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने प्रतिशोध की आग में खाड़ी देशों कुवैत, सऊदी अरब और यूएई पर मिसाइलों की बारिश कर दी है।
इस महायुद्ध के चलते हवाई क्षेत्र (Airspace) पूरी तरह बंद हो चुका है, जिससे कतर और अन्य खाड़ी देशों में हजारों भारतीय फंस गए हैं। इस नाजुक घड़ी में कतर स्थित भारतीय दूतावास ने बेहद महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, ताकि फंसे हुए भारतीयों को सुरक्षित रखा जा सके।

भारतीय दूतावास की सख्त एडवाइजरी: घर में रहें सुरक्षित
कतर के दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय समुदाय के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की है कि सभी भारतीय नागरिक वर्तमान स्थिति की गंभीरता को समझें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। ईरान द्वारा किए जा रहे मिसाइल हमलों के कारण नागरिक इलाकों में भी खतरा बढ़ गया है। दूतावास ने जोर दिया है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना ही इस संकट से बचने का एकमात्र तरीका है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: तो इसलिए खामेनेई को ट्रंप ने उतारा मौत के घाट, अब आई असली वजह सामने, फोन पर पत्रकार को खुद बताई सच्चाई
एयरस्पेस बंद: एयरपोर्ट जाने की गलती न करें
कतर सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पुष्टि की है कि सुरक्षा कारणों से कतर का हवाई क्षेत्र (Airspace) पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। दूतावास ने भारतीयों को सलाह दी है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट की तरफ न जाएं, क्योंकि वहां परिचालन पूरी तरह ठप है। एयरस्पेस सुरक्षित होने और दोबारा खुलने के बाद ही उड़ानें शुरू होंगी, जिसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर दी जाएगी।
केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही करें भरोसा
युद्ध के इस माहौल में अफवाहों का बाजार गर्म है, जिससे लोगों में घबराहट (Panic) फैल सकती है। भारतीय दूतावास ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। केवल कतर सरकार और भारतीय दूतावास के वेरिफाइड और ऑफिशियल चैनलों द्वारा जारी गाइडलाइंस को ही फॉलो करें। किसी भी संकट की स्थिति में दूतावास से संपर्क करें और अपनी एयरलाइन से अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति अपडेट लेते रहें।
ये भी पढ़ें: 'मैं जिंदा हूं', मरने की अफवाहों के बीच इजरायली PM नेतन्याहू का इंटरव्यू, बताया कैसे करेंगे ईरान को नेस्तनाबूद
मिडिल ईस्ट में भारतीयों के लिए बढ़ा खतरा
ईरान के जवाबी हमलों ने केवल सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि सिविलियन इलाकों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब से लेकर बहरीन तक फैली इस आग ने लाखों भारतीय प्रवासियों की नींद उड़ा दी है। भारत सरकार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और अन्य खाड़ी देशों में मौजूद अपने दूतावासों को अलर्ट पर रखा है। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे अपने पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज हमेशा तैयार रखें ताकि जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications