प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरे पिता ने मस्जिद में गाया है, इस्लाम को समझती हूं, क्रिस्चैनिटी से भी वाकिफ

प्रियंका चोपड़ा ने बताया- मेरे पिता ने मस्जिद में गाया है, क्रिस्चैनिटी का भी मुझ पर प्रभाव

न्यूयॉर्क। मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जिंदगीमें धर्म के प्रभाव को लेकर बात की है। प्रियंका ने कहा है कि अलग-अलग धर्मों से बचपन में ही उनका किसी ना किसी तरह वास्ता रहा और उन्होंने इनको थोड़ा-थोड़ा समझा भी है। प्रियंका ने कहा कि वो हिन्दू हैं, मंदिर में पूजा करती हैं लेकिन कॉन्वेट स्कूल में पढ़ने और पिता के मस्जिद में गाने के चलते इस्लाम और ईसाई धर्म से भी उनका एक नाता रहा है।

ओपरा विनफ्रे के इंटरव्यू में बोलीं प्रियंका

ओपरा विनफ्रे के इंटरव्यू में बोलीं प्रियंका

ओपरा विनफ्रे के इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने भारत में धर्म को लेकर ये बातचीत की है। इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा अपने बारे में बताते हुए कहती हैं, मैं कॉन्वेट स्कूल में पढ़ी हूं तो क्रिस्चैनिटी के बारे में जानती थी और इसाईयों के साथ बचपन से ही दोस्ती रही। मेरे पिता मस्जिद में गाते थे तो जाहिर है कि मैं इस्लाम भी मेरे लिए कोई अनजाना धर्म नहीं था, मैं इस्लाम से वाकिफ थी। खुद हमारी फैमिली एक हिंदू फैमिली थी। ऐसे में मेरा धर्म हिन्दू है और मैं पूजा करती हूं, मेरे घर में भी मंदिर है।

मेरे पिता ने सब धर्मों का सम्मान

मेरे पिता ने सब धर्मों का सम्मान

प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि उनके पिता मरहूम अशोक चोपड़ा ने उन्हें हमेशा यही कहा कि किसी भी धर्म को लेकर गलत मत बोलो और किसी के प्रति घृणा मत रखो। उनका कहना था कि सभी धर्मों का रास्ता एक ही ईश्वर तक जाता है। मैं भी विश्वास करती हूं कि ईश्वर बड़ी शक्ति है। प्रियंका ने कहा कि मुझे लगता है मेरा आध्यात्मिक आधार रहा है।

खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं प्रियंका

खुलकर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से उन्होंने 2018 में शादी की थी। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अमेरिका में रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा लगातार कई मुद्दों पर अपनी बात रखती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिका में नस्लवाद पर बात करते हुए बताया था कि जब वह हाई स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं तो अक्सर अमेरिकी बच्चे उनके सांवले रंग को लेकर फब्ती कसते थे।

ये भी पढ़ें- पत्रकार ने निक-प्रियंका पर किया हल्का कमेंट, प्रिंयका का जवाब सुन ट्वीट डिलीट कर भागा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+