पत्रकार ने निक-प्रियंका पर किया कमेंट, एक्ट्रेस से मिला ऐसा जवाब, ट्वीट तक डिलीट कर दिया
न्यूयॉर्क। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस ने ऑस्कर-2021 के नॉमिनेशन का ऐलान किया है। प्रियंका के ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान करने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने सवाल उठाए। इस पत्रकार ने कहा कि प्रियंका कोई जानता नहीं है तो वो कैसे इतने बड़े अवार्ड को लेकर ऐलान कर सकती हैं। इस पर प्रियंका ने ऐसा जवाब दिया कि इस पत्रकार ने अपना ट्वीट तक डिलीट कर दिया।

क्या कहा ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट ने
प्रियंका के ऑस्कर नॉमिनेशन का ऐलान करने पर ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार पीटर फोर्ड ने ट्वीट कर लिखा कि इन दोनों (प्रियंका और निक) का वो कोई अपमान नहीं करना चाहते हैं लेकिन सवाल है कि क्या वो इस लायक हैं कि नॉमिनेसन का ऐलान करें। मुझे नहीं लगता है कि फिल्मों में उनका योगदान इतना है कि उन्हें ऑस्कर के नॉमिनी की घोषणा करने के योग्य माना जाए।

प्रियंका ने दिया ये जवाब
पीटर के इस ट्वीट पर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा कि कैसे कोई इन पुरस्कारों के नॉमिनेशन का ऐलान करने के योग्य माना जाएगा। मैं यहां अपनी 60 से ज्यादा फिल्मों की लिस्ट दे रही हूं। प्रियंका के इस ट्वीट के बाद पीटर ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं कई यूजर्स ने पीटर को इसका जवाब देने के लिए टैग करना शुरू कर दियातो उन्होंने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया।

प्रियंका और निक ने नोमिनेशंस का ऐलान
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 15 मार्च को 93वें ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की घोषणा की है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सोमवार को 23 अगल-अलग कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशंस को प्रजेंट किया है। 93वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की घोषणा 25 अप्रैल को होगी। हर साल ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन फरवरी महीने में हो जाता है। कोरोना के चलते इस साल इसे आगे बढ़ाया गया है। प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को भी 'एडाप्टेड स्क्रीनप्ले' कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह काम कर चुकी हैं। निक जोनस से शादी के बाद वो अमेरिका में रह रही हैं।
लाइव चैट कर रहे थे निक जोनस, तभी आईं प्रियंका चोपड़ा और कर दिया लिप Kiss, वीडियो












Click it and Unblock the Notifications