'मैं 35 की उम्र में चाहती थी शादी-बच्चे, निक की उम्र थी 20+', पति से एज गैप पर खुलकर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के दुनियाभर में चाहने वाले हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी के बाद फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ विदेश में ही रह रही हैं। प्रियंका-निक की शादी 1 दिसंबर, 2018 को हुई थी, तब से अभिनेत्री का भारत आना बहुत खास मौकों पर ही हुआ है। फिलहाल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ब्रिटेन में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी से पहले निक जोनस को लेकर वह क्या सोचती थीं।

पति निक से एज गैप पर खुलकर बोलीं प्रियंका

पति निक से एज गैप पर खुलकर बोलीं प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी कई वजहों से चर्चा में रही थी, इसकी सबसे बड़ी वजह है दोनों के बीच उम्र का अंतर। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस से उम्र में लगभग 10 साल बड़ी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि शादी से पहले निक जोनस को छोटा समझ वह उन्हें सीरियस्ली नहीं लेती थीं। आपको बता दें कि वर्तमान में प्रियंका 37 साल की है तो वहीं निक जोनस की उम्र 27 वर्ष है। पति से एज गैप को लेकर प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया गया था।

'मैं 35 की थी और निक 20+ के'

'मैं 35 की थी और निक 20+ के'

अब प्रियंका चोपड़ा तो प्रियंका चोपड़ा हैं, वह अपने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब देना जानती हैं। शादी को दो साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर शादी से पहले निक जोनस से मुलाकात को याद किया है। उन्होंने बताया कि निक जोनस जब उन्हें मैसेज किया करते थे तो प्रियंका उन्हें गंभीरता से नहीं लेती थीं। प्रियंका ने कहा, 'मैं 35 साल की थी...शादी-बच्चे चाहती थी। उनकी...उम्र 20+ साल थी...नहीं जानती थी कि वह ऐसा कुछ चाहते हैं।'

प्रियंका चोपड़ा ने किए जिंदगी के कई खुलासे

प्रियंका चोपड़ा ने किए जिंदगी के कई खुलासे

प्रियंका चोपड़ा ने यह खुलासा ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में किया है। प्रियंका कहती हैं, 'शादी के बाद जब मैं उनके (निक जोनस) के साथ बाहर गई तो उन्होंने हैरान कर दिया। वह कॉन्फिडेंट इंसान हैं और मेरी उपलब्धियों पर उत्साहित रहते हैं।' प्रियंका ने ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में और भी कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह इंटरव्यू 20 मार्च को डिस्‍कवरी+ पर प्रसारित होगा।

निक ने पहले कही थी ये बात

निक ने पहले कही थी ये बात

वैसे निक का नजरिया बच्चों को लेकर बहुत ही अलग है। कई बार इंटरव्यू में उनसे बच्चों को लेकर सवाल पूछे गए। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि प्रियंका के साथ मेरी जिंदगी बेहतरीन रही है। हम भविष्य के भी खूबसूरत होने की उम्मीद करते हैं और इसके लिए दिल से तैयार हैं। बच्चों को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन मैं कहूंगा कि यह पहेली का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। निक ने कहा कि मैंने प्रियंका से भी कह दिया है कि मुझे बच्चे पसंद हैं।

यह भी पढ़ें: पत्रकार ने निक-प्रियंका पर किया कमेंट, एक्ट्रेस से मिला ऐसा जवाब, ट्वीट तक डिलीट कर दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+