अब क्यों चीन ने कहा एनएसजी में भारत की एंट्री से नहीं एतराज
बीजिंग। अमेरिका की ओर से न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप यानी एनएसजी में भारत की एंट्री को समर्थन मिलने पर अब चीन ने इस मामले पर यू-टर्न ले लिया है। चीन ने अब इस बात से इनकार किया कि वह एनएसजी में सदस्यता के भारत के दावे में अड़ंगा डाल रहा है।
चीन के मुताबिक वह इस समूह में भारत के प्रवेश के लिए समाधान खोजने के लिए भारत और 48 देशों के संगठन के सदस्यों के साथ काम करेगा। चीन के उप विदेश मंत्री लिउ झेनमिन ने कहा कि इस मुद्दे पर संबंधित पक्षों के बीच बातचीत की जरूरत है।
भारत के प्रवेश को चीन द्वारा रोकने से जुड़े सवाल पर लिउ ने इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि एनएसजी सदस्यता कोई नया मुद्दा नहीं है। यह कई वर्षों से चल रहा मुद्दा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान ने अमेरिका से कहा कि वह एनएसजी का सदस्य बनने के काबिल है और दोनों देशों ने दक्षिण एशिया में परमाणु एवं मिसाइल विकास पर एक दूसरे के सामने अपनी अपनी चिंताएं रखीं।













Click it and Unblock the Notifications