ज्‍यादा सैनिकों की तैनाती वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर चीन ने लगाई लताड़

बीजिंग। पिछले दिनों अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि चीन ने भारत से सटी सीमा पर तैनात सैनिकों की संख्‍या में इजाफा किया है। अब चीन ने अमेरिका का इस रिपोर्ट की वजह से लताड़ लगाई है। भारतीय सीमा पर चीन की हरकतों में इजाफा, अमेरिका ने दी चेतावनी

chinese army

चीन का अमेरिका पर आरोप है कि इस रिपोर्ट के जरिए उसने आपसी विश्वास को 'भारी नुकसान' पहुंचाया है। चीन का कहना है कि पेंटागन की यह रिपोर्ट 'जानबूझकर'उसकी रक्षा नीतियों को 'तोड़-मरोड़कर'पेश करती हैं। भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्‍तान की नई साजिश

चीन का जवाबी हमला

चीन की ओर से जवाब में रक्षा प्रवक्ता कर्नल यांग युजुन ने आरोप लगाया कि पेंटागन की वाषिर्क रिपोर्ट में चीन के सैन्य विकास को गलत तरह से पेश किया गया है। यह रिपोर्ट 'चीन के सैन्य खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है। गौरतलब है कि पेंटागन रिपोर्ट ऐसे समय पर आई है जब चीन के कई एशियाई देशों के साथ नौसैनिक सीमा विवाद तनावपूर्ण हो रहे हैं।

साउथ चाइना सी पर बढ़ी गतिविधियां

अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन ने साउथ चाइना सी में सैन्य गतिविधियां बढ़ाई हैं जबकि चीन ने यह आरोप लगाया कि अमेरिका एशिया में नौसैनिक गतिविधियां और सैन्याभ्यास कर रहा है। वहीं अमेरिका ने उन आरोपों को दोहराया है कि चीन ने खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए अमेरिकी कंप्‍यूटर्स पर साइबर हमले किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+