पीएम मोदी पर प्रवीण तोगड़िया का हमला, 'हिंदू नेता के तौर पर सत्ता में आए और बन गए मुसलमानों के वकील

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। तोगड़िया ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वो मस्लिम महिलाओं के वकील के रूप में कार्य कर रहे हैं, वो प्रधानमंत्री के लायक नहीं है। तोगडिया ने कहा हिंन्दुत्व के नाम पर हिंदुओं के वोट के दम पर मोदी सत्ता में आए थे। लेकिन भारत को हिंदू देश बनाने और कश्मीर में हिंदुओं की रक्षा करने के बजाय, वह मुसलमानों के वकील बन गए। तोगड़िया ने कहा कि ट्रिपल तलाक मुस्लिमों का निजी मामला है।

बीजेपी अब मुस्लिमों के अधिकार पर चर्चा कर रही है

बीजेपी अब मुस्लिमों के अधिकार पर चर्चा कर रही है

ऐसे में एक हिंदू सरकार के नेता के रूप में मोदी को इसकी परवाह नहीं करनी चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि वो नेता जो कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में आए उन्होंने एक अलग बीजेपी कांग्रेस बना ली है। यही कारण है कि हिंदू अधिकार और कल्याण के बारे में बात करने के लिए बनाई गई पार्टी अब मुस्लिमों के अधिकारों पर चर्चा कर रही है। तोगड़िया एक धार्मिक शिखर सम्मेलन के लिए मथुरा पहुंचे हुए थे।

राम मंदिर निर्माण के लिए अब पाकिस्तान के पीएम को फोन करें?

राम मंदिर निर्माण के लिए अब पाकिस्तान के पीएम को फोन करें?

जहां उन्होंने कहा कि क्या राम मंदिर बनाने के लिए हिंदूओं को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फोन करना चाहिए? तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने दशकों तक बीजेपी और वीएचपी की सेवा इसलिए की थी कि राम मंदिर बने। लेकिन मंदिर नहीं बना। तोगडिया ने कहा कि जो लोग 2014 में हिंदू अधिकारों के बारे में बात करते थे, उन्हें 201 9 में उनकी निष्क्रियताओं के परिणामों का सामना करना पड़ेगा।

इस सरकार में गौरक्षक गुंडे और कसाई भाई हो गए

इस सरकार में गौरक्षक गुंडे और कसाई भाई हो गए

प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गवर्नमेंट में गौरक्षक गुंडे हो गए हैं और कसाई भाई हो गए हैं। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में बाजेपी की सरकार है फिर बीजेपी अयोध्या में राम मंदिर बनाने में असर्मथ है। इससे समझ में आता है कि इन नेताओं के दिमाग में क्या चलता है। वो भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री की कुर्सी पाना चाहते हैं और ऐसा किया है। वे उस उद्देश्य को भूल गए जिसके लिए उन्हें सरकार में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या पहुंचीं साध्वी प्राची की धमकी, 2019 से पहले राम मंदिर नहीं बना वो होगा जो कभी सोचा नहीं गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+