एक चिड़िया ने उड़ाई 14000 लोगों की 'नींद', किया ऐसा काम पूरा शहर रहा परेशान

नई दिल्ली: आपके घर के पास बिजली के खंभे तो जरूर लगे होंगे, जिनसे निकले तारों पर रोजाना बहुत से पक्षी बैठे नजर आते हैं। वैसे तो उनको बिजली सप्लाई से कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन अब एक छोटी चिड़िया ने जो कांड किया है, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही। उस एक चिड़िया की वजह से 14 हजार से ज्यादा लोग घंटेभर बिना बिजली के रहे। (तस्वीरें-सांकेतिक)

अचानक लाइट हुई गायब

अचानक लाइट हुई गायब

ये घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है। हाल ही में वहां के सैन डिएगो काउंटी में लाइट गायब हो गई। शुरू में लोगों को लगा कि ये रूटीन कटौती है, लेकिन काफी देर तक जब लाइट नहीं आई तो सबने बिजली कंपनी को फोन करना शुरू किया। बिजली कंपनी के कर्मचारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सभी उपकरणों की जांच की।

उपकरण में जा घुसी चिड़िया

उपकरण में जा घुसी चिड़िया

कुछ ही देर में गड़बड़ी का पता चल गया। मामले में सैन डियागो गैस एंड इलेक्ट्रिक सर्विस ने बताया कि ला मेसा सब स्टेशन में चिड़िया बिजली उपकरण के बीच जाकर फंस गई। जिस वजह से सारे शहर की लाइट उड़ गई और करीब 14 हजार लोग परेशान रहे। हालांकि तुरंत उस उपकरण को सही कर बिजली की सप्लाई बहाल की गई।

कितना वक्त लगा?

कितना वक्त लगा?

मामले में एक अधिकारी ने कहा कि उनको बिजली जाने की वजह ठीक से नहीं पता, लेकिन चिड़िया उपकरण के बीच मिली। ऐसे में माना जा रहा कि उसी की वजह से ये सब हुआ। फिलहाल 90 मिनट की मशक्कत के बाद फिर से सप्लाई को बहाल कर दिया गया।

जब गिलहरी की वजह से गई लाइट

जब गिलहरी की वजह से गई लाइट

वैसे जीव-जंतुओं की वजह से बिजली जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून में इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां नॉर्थ कैरोलिना में गिलहरियों की वजह से बिजली सप्लाई बाधित हुई। उस दौरान करीब 3000 घर प्रभावित हुई थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+