Pope Francis Death: नए पोप के चुनाव में भारतीय की भूमिका अहम, ये 4 कार्डिनल्स करेंगे अगला पोप तय

Pope Francis Death: दुनिया भर में इस समय पोप फ्रांसिस के निधन की खबर से शोक की लहर है। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस, ने सोमवार (21 अप्रैल) को ईस्टर संडे के ठीक एक दिन बाद अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के साथ ही नए पोप को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Pope Francis Death

138 कार्डिनल्स की बुलाई जाएगी कॉन्क्लेव

परंपरा और नियमों के अनुसार, 80 वर्ष से कम आयु के 138 कार्डिनल्स की एक कॉन्क्लेव बुलाई जाएगी, जो नए पोप का चुनाव करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले कार्डिनल्स में चार भारतीय भी शामिल हैं।

भारत में कुल छह कार्डिनल्स हैं, लेकिन दो की आयु 80 से अधिक होने के कारण वे वोट नहीं डाल पाएंगे।

ये भी पढ़ें POP Francis Death: पोप की मौत से पहले मिले थे JD Vance, लगे षडयंत्र के गंभीर आरोप, पुराने पोस्ट पर घिरे जेडी

कौन होते हैं कार्डिनल्स?

कार्डिनल्स वरिष्ठ धर्मगुरु होते हैं जिन्हें पोप के द्वारा नियुक्त किया जाता है
ये पोप के सलाहकार होते हैं और चर्च से जुड़े बड़े फैसलों में इनकी भूमिका होती है
पूरी दुनिया में अलग-अलग देशों में ये होते हैं, लेकिन इनका संबंध वेटिकन( कैथोलिक चर्च का केंद्र) से होता है।


आइए जानते हैं उन चार भारतीय कार्डिनल्स के बारे में जिन्हें नया पोप चुनने का अधिकार प्राप्त है

1. कार्डिनल जॉर्ज जैकब कूवाकड (George Jacob Koovakad)

  • उम्र: 51 वर्ष (भारतीयों में सबसे युवा)
  • राज्य: केरल
  • धर्मसंप्रदाय: सिरो-मलाबार चर्च
  • विशेषता: वेटिकन के राजनयिक (Diplomat) के रूप में कार्यरत, पोप फ्रांसिस की विदेश यात्राओं का आयोजन कर चुके हैं।
  • पादरी बने: 2004
  • कार्डिनल बने: 2024

2. कार्डिनल एंथनी पूला (Anthony Poola)

  • उम्र: 63 वर्ष
  • विशेष उपलब्धि: भारत के पहले दलित कार्डिनल
  • महत्व: इनकी पदोन्नति को जातिगत भेदभाव मिटाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना गया।

3. कार्डिनल क्लीमिस बासिलिओस (Cleemis Baselios)

  • उम्र: 64 वर्ष
  • स्थान: तिरुवनंतपुरम
  • पद: सिरो-मलंकारा कैथोलिक चर्च के मेजर आर्कबिशप-काथोलिकोस
  • पादरी बने: 1986
  • कार्डिनल बने: 2012

4. कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ (Filipe Neri Ferrao)

  • उम्र: 72 वर्ष (सबसे वरिष्ठ भारतीय कार्डिनल वोटिंग में)
  • प्रमुख मुद्दे: सामाजिक न्याय और जलवायु परिवर्तन के पक्षधर
  • पादरी बने: 1979
  • कार्डिनल बने: 2022

इन चारों भारतीय कार्डिनल्स की भूमिका आगामी पोप के चुनाव में अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

ये भी पढ़ें Pope Francis Family: पोप फ्रांसिस का क्या था असली नाम? परिवार में कौन-कौन? जानें क्यों नहीं की शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+