Pope Francis Death: पोप की मौत से पहले मिले थे JD Vance, लगे षडयंत्र के गंभीर आरोप, पुराने पोस्ट पर घिरे जेडी
Pope Francis Death: सोमवार को (21 अप्रैल) को पोप फ्रांसिस का निधन हो गया। उनके निधन पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शोक व्यक्त किया।
दरअसल, ईस्टर संडे के अवसर पर कल (20 अप्रैल) को उन्होंने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। वेंस अपने परिवार के साथ जाकर पोप फ्रांसिस को ईस्टर की शुभकामनाएं दी थी। वहीं उनके मुलाकात के एक दिन बाद उनकी मौत हो गई है। इसको लेकर उनके ऊपर साजिश के आरोप लग रहे हैं।

निधन पर जताया शोक
उन्होंने पोप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, 'मैंने अभी पोप फ्रांसिस के निधन के बारे में सुना। मेरा दिल उन लाखों ईसाईयों के साथ है जो उन्हें प्रेम करते थे।'
'मैं कल उन्हें देखकर खुश था, हालांकि वह काफी बीमार लग रहे थे। लेकिन मैं हमेशा उनके उस प्रवचन को याद रखूंगा जो उन्होंने COVID के शुरुआती दिनों में दिया था। वह बहुत सुंदर था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'
पोप का रुख और आलोचना
इस मुलाकात से पहले पोप फ्रांसिस ने अमेरिकी सरकार की आक्रामक आप्रवासन नीतियों की आलोचना की थी। फरवरी में अमेरिकी बिशपों को लिखे खुले पत्र में उन्होंने अप्रवासी विरोधी सोच को खारिज करने की अपील की थी। वहीं वेंस द्वारा कैथोलिक सिद्धांत का हवाला देकर कुछ फैसलों का बचाव करने पर पोप ने अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी भी जताई थी।
इस वजह से लग रहे हैं साजिश के आरोप
इस विवाद के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। वहीं उसके अगले दिन ही उनकी मृत्यु हो गई। जिसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं कई बार पहले भी अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने पोप फ्रांसिस की आलोचना कर चुके हैं।
उन्होंने एक पत्र लिख कर कई तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद खूब बवाल मचा था। लोग उसी लेटर को आधार बना कर वेंस पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं।
मुलाकात के दौरान पोप एक व्हीलचेयर पर थे
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो EWTN(एक अमेरिकी कैथोलिक न्यूज़ नेटवर्क) द्वारा साझा किए गए वीडियो में वेंस और पोप फ्रांसिस को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। पोप एक व्हीलचेयर में थे। इस दौरान उन्होंने वेंस को वेटिकन की टाई, रोज़री (जप माला) और वेंस के बच्चों के लिए ईस्टर अंडे भेंट किए।
ये भी पढ़ें Pope Francis Family: पोप फ्रांसिस का क्या है असली नाम? परिवार में कौन-कौन? जानें क्यों नहीं की शादी?
वेटिकन ने उनके मौत की पुष्टि की
वेटिकन ने सोमवार को पुष्टि की कि 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वे लैटिन अमेरिका से चुने गए पहले पोप थे। उन्हें लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी थी और युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था।
ये भी पढ़ें Pope Francis Death: पोप फ्रांसिस के निधन के बाद, कौन बनेगा अगला पोप? जानें पूरी प्रक्रिया












Click it and Unblock the Notifications